BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

दीदउ मंडल ने मालगाड़ी संचालन के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया

दीदउ मंडल ने मालगाड़ी संचालन के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया

दीदउ मंडल ने मालगाड़ी संचालन के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया
Bhasha
Published: 08 Aug 2025 | 8:23 pmModified: 08 Aug 2025 | 8:23 pm

चंदौली (उप्र), आठ अगस्त (भाषा) पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल (दीदउ मंडल) ने मालगाड़ी संचालन के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है। एशिया की सबसे लंबी (4.5 किलोमीटर) रुद्रास्त्र नामक मालगाड़ी का बृहस्पतिवार को यहां से सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

अब माल के त्वरित लदान और परिवहन के लिए दीदउ मंडल से धनबाद मंडल तक मालगाड़ियां भेजी जाएंगी। इससे कोयला और अन्य माल के परिवहन में आसानी होगी और समय की बचत होगी।

दीदउ मंडल के ‘डिविजनल रेलवे मैनेजर’ (डीआरएम) उदय सिंह मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह एक नया प्रयोग है। इससे माल ढुलाई और लोडिंग तेज होगी। इससे न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। इससे भारतीय रेलवे को फायदा होगा। रुद्रास्त्र मालगाड़ी रेलवे के रिकॉर्ड के अनुसार एशिया की सबसे लंबी मालगाड़ी है।''

उन्होंने बताया कि ''यह सबसे लंबी मालगाड़ी बृहस्पतिवार को चंदौली के गंज ख्वाजा रेलवे स्टेशन से गढ़वा झारखंड के लिए चलाई गई थी। उसने दोनों स्टेशनों के बीच 209 किलोमीटर की दूरी पांच घंटे 10 मिनट में तय की। शाम साढ़े सात बजे गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद इसे धनबाद मंडल में प्रवेश मिला। इसकी औसत गति 40.50 किलोमीटर प्रति घंटा थी।’’

इस मालगाड़ी में 59 बोगियां थीं।

मीणा ने बताया कि पूर्व मध्य रेल में कुल पांच मंडल हैं, दीनदयाल उपाध्याय, धनबाद, दानापुर, समस्तीपुर और सोनपुर। इनमें से धनबाद मंडल पूर्व मध्य रेलवे के कुल माल का 90 प्रतिशत लदान करता है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अपने यहां खाली मालगाड़ियों का निरीक्षण और रखरखाव करता है। इसके बाद अच्छी और दुरुस्त मालगाड़ियां धनबाद मंडल भेजी जाती हैं। इससे वहां माल लदान के लिए मालगाड़ियां जल्दी उपलब्ध हो जाती हैं।

भाषा सं आनन्द

संतोष

संतोष

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: दीदउ मंडल ने मालगाड़ी संचालन के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया

People also search for:GoodsTrainupUp Goods Train
शहर की खबरें
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm