Sanatan Hindu Ekta Yatra: ‘दम हो तो मुझे रोक के दिखाओ…’ बागेश्वर बाबा ने मौलाना शहाबुद्दीन और CM सिद्धारमैया को दी खुली चुनौती
बागेश्वर बाबा ने मौलाना शहाबुद्दीन और CM सिद्धारमैया को दी खुली चुनौती Dhirendra Shastri challenged Maulana Shahabuddin and CM Siddaramaiah

Tel Laga ke Dabur ka Naam Mita do Babar ka
छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा छतरपुर ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किलोमीटर की पदयात्रा 21 नवंबर से शुरू हो गई है। आज सनातन हिन्दू एकता यात्रा का दूसरा दिन है। पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मौलाना शहाबुद्दीन और कर्नाटक CM सिद्धारमैया दोनों को चुनौती दी है कि, तुममें दम हो तो मुझे रोक के दिखाओ।
Read More: BJP MLA Pradeep Patel arrested: भाजपा विधायक को पुलिस ने दोबारा किया गिरफ्तार, कल ही मिली थी जमानत, जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका तर्क है कि यह यात्रा अमन शांति के बजाय सांप्रदायिक माहौल न पैदा कर दे। मौलाना ने कहा कि वह (धीरेंद्र शास्त्री) अक्सर मुसलमानों के खिलाफ बयान देते हैं, जिसे मुसलमानों को तकलीफ पहुंचती है। इस बयान पर पलटवार करते हुए पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, ना हम बंद होंगे और ना यात्रा बंद होगी।
Read More: Dhirendra Shastri Big Statement: 'हमारी यात्रा निकल रही तो ज्ञान पेल रहे, ठठरी के बरे....', मौलाना शहाबुद्दीन के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने किया पलटवार
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, तुमको जहां दिक्कत है तो आओ, इसलिए हम लोगों को अब और नहीं रुकना है। क्योंकि, धर्म विरोधी ताकतें लगातार हिंदुओं को एक होने से रोक रहीं है। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने तंज कसते हुए कहा कि, हमें हंसी इस बात पर आ रही है कि, इनके जलसे निकलते है तो हम नहीं रोकते। हमारी यात्रा निकल रही तो ज्ञान पेल रहे , ठठरी के बरे।
Read More: World Fisheries Day: मछली पालन में उत्तराखंड ने किया बेहतरीन काम, मिला हिमालयी और उत्तरपूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया सम्मानित
IBC24 से ख़ास बातचीत में पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, गरीबों से धर्मगुरु नहीं मिलेंगे तो एकता नहीं आएगी। हिन्दू सबल नहीं होगा तो हिन्दू नहीं बचेगा। हिंदुओं को मजबूत बनाना मेरा लक्ष्य है, सबसे मिलकर समरसता का संदेश दे रहे हैं। आज़ादी के संघर्ष जैसा अब हिंदुत्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हिन्दू जाग रहा, लेकिन अभी संख्या कम है। हम 1 करोड़ हिंदू सड़क पर चाहते हैं। यात्रा ना रुकवाने पर दंगा भड़कने के मौलाना शहाबुद्दीन के बयान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, मेरी मौलाना को TV पर चुनौती है, सामने आ जाओ दिखा देंगे।
Read More: Liquor Shops Closed Latest News: मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, कल बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, जानिए क्या है वजह
कर्नाटक के CM सिद्धारमैया के यात्रा से भारत को अफगानिस्तान पाकिस्तान जैसा बनाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, हिन्दू यात्रा से ही हिंदुस्तान बनेगा। अब हिंदुस्तान हिंदुस्तान होकर रहेगा। हमारी उनको चुनौती हम नहीं रुकेंगे तुममें दम हो तो रोक लो।
Read More: Retirement Age Latest Update: सेवानिवृत्ति को लेकर बड़ा फैसला, अब इतने साल में रिटायरमेंट होंगे सरकारी कर्मचारी
बता दें कि, सनातन हिन्दू एकता यात्रा में अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास भी शामिल हुए। IBC24 से ख़ास बातचीत में उन्होंने कहा कि, मौलाना शहाबुद्दीन का बाप भी यात्रा नहीं रोक सकता। तुम्हारे जैसे लोगों की 7 पीढ़ी यात्रा नहीं रोक सकती। सनातन विरोधी दूसरे देश चले जाएं, अगर उनको भारत में रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा। हिन्दू राष्ट्र नहीं बनाया तो हिंदुओं का हाल बुरा होगा।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Web Title: Pandit Dhirendra Shastri challenged Maulana Shahabuddin and CM Siddaramaiah
छतरपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm