Raipur Crime News: हुस्न परी ने बिछाया इस चीज का जाल, फंसकर लोगों ने गंवा दिए करोड़ो रुपए, और फिर…

Raipur Crime News: सिविल लाईन थाना पुलिस की टीम ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है।

Raipur Crime News: हुस्न परी ने बिछाया इस चीज का जाल, फंसकर लोगों ने गंवा दिए करोड़ो रुपए, और फिर…

Raipur Crime News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 25, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: March 25, 2026 10:30 pm IST

Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस की टीम ने फर्जी एमबीबीएस डिग्री और पोस्ट आफिस के विभिन्न पदों में नौकरी लगाने के नाम पर 2 करोड़ 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती के गैंग के 4 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। (Raipur Crime News) वहीं अब पुलिस ने युवती को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है।

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 17 फरवरी 2026 को संजय निराला ने सिविल लाईन थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। संजय निराला ने बताया था कि, भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे एवं अन्य व्यक्तियों ने उन्हें और उनके रिश्तेदारों को पोस्ट आफिस के विभिन्न पदों में नौकरी लगाने एवं फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देने का झांसा देकर कुल 2 करोड़ 34 लाख रुपए ले लिए। पैसे देने के बाद भी जब किसी की नौकरी नहीं लगी तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। (Raipur Crime News)  प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस टीम ने धारा 318(4), 335, 336(2), 338(3), 340(1), 340(2), 3(5), 111 बी.एन.एस. मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं इस मामले में युवती साक्षी सिंह फरार थी।

युवती ने कबूला जुर्म

पुलिस की टीम लगातार साक्षी सिंह की तलाश कर रही थी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ तथा लिंकेजेस के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में प्रकरण में संलिप्त आरोपिया साक्षी सिंह को दिल्ली में रहने के की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस की टीम को दिल्ली भेजकर (Raipur Crime News)  आरोपिया साक्षी सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में साक्षी ने बताया कि, उसने एक और व्यक्ति के साथ मिलकर डी. वाई पाटिल विद्यापीठ युनिवर्सिटी पुने का फर्जी एम.बी.बी.एस. एवं बी.ए.एम.एस. की डिग्री तैयार कर आरोपियों को देना स्वीकार की। जिस पर आरोपिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाइल फोन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.