BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia: कुणाल कामरा और रणवीर अल्लाहबादिया के बाद फिर छिड़ी जंग, कॉमेडियन ने बीयरबाइसेप्स पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या है पूरा मामला?

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia: कुणाल ने इस बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया पर तीखा हमला बोला है।

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia/Image Credit: IBC24.in

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia/Image Credit: IBC24.in

karan nepali
Published: 25 Mar 2026 | 9:48 pmModified: 25 Mar 2026 | 9:49 pm
HIGHLIGHTS
  1. स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं।
  2. कुणाल ने पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया पर तीखा हमला बोला है।
  3. कुणाल कामरा ने रणवीर पर ‘क्लाउट चेजिंग’ और ‘फ्रॉडकास्टिंग’ का आरोप तक लगा दिया।

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia: मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में अपने बेबाक अंदाज से अलग पहचान बनाने वाले कुणाल कामरा एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। कुणाल ने इस बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया यानी बीयरबाइसेप्स पर तीखा हमला बोला है। कुणाल कामरा ने रणवीर पर ‘क्लाउट चेजिंग’ और ‘फ्रॉडकास्टिंग’ का आरोप तक लगा दिया। (Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia) ये पूरा विवाद 'इंडिया गॉट लेटेंट' से जुड़े पुराने घटनाक्रम के बाद फिर से चर्चा में आ गया है।

दरअसल, हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि एक विवाद के कारण उनके प्लेटफॉर्म बीयरबाइसेप्स और 'द रणवीर शो' को काफी नुकसान झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि इन मंचों को खड़ा करने में उन्हें और उनकी टीम को लगभग एक दशक का समय लगा, लेकिन एक घटना ने सबकुछ हिला दिया।

कुणाल कामरा ने दिया तीखा जवाब

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia:  रणवीर अल्लाहबादिया की इस पोस्ट के बाद कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए रणवीर पर निशाना साधा। कुणाल ने कहा कि, उस विवाद का असर सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं पड़ा, बल्कि पूरी कॉमेडी इंडस्ट्री को नुकसान उठाना पड़ा। कामरा के अनुसार, उस समय कई कलाकारों को (Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia) पूछताछ के लिए बुलाया गया और कई कॉमेडी शो रद्द कर दिए गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की छाया आज भी कई कॉमेडियनों के काम को प्रभावित कर रही है।

रणवीर बंद करें अच्छा बनने का दिखावा

Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia:  इतना ही नहीं कुणाल ने अपने बयान में रणवीर अल्लाहबादिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो अच्छा इंसान बनने का दिखावा करते हैं। कुणाल ने कहा कि, एक घटना को बार-बार दोहराकर सहानुभूति लेने की कोशिश करना सही नहीं है। कामरा ने यह भी कहा कि किसी एक विवाद को लगातार चर्चा में बनाए रखना रचनात्मकता के लिए बाधा बन सकता है और इससे पूरी इंडस्ट्री की छवि प्रभावित होती है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है।

अब तक देखा जा रहा है इंडिया गॉट लेटेंट विवाद का असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कॉमेडी शो इंडिया गॉट लेटेंट से जुड़े विवाद का असर लंबे समय तक देखा गया। (Kunal Kamra vs Ranveer Allahbadia) कई कलाकारों के कार्यक्रम प्रभावित हुए और कई मंचों ने कॉमेडी इवेंट्स को लेकर सावधानी बरतनी शुरू कर दी। इसी संदर्भ में रणवीर अल्लाहबादिया ने अपनी पोस्ट में संत कबीर के दोहे का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी चीज को बनाने में समय लगता है और टूटने के बाद उसे फिर से खड़ा करना भी आसान नहीं होता।

इन्हे भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Kunal Kamra Ranveer Allahbadia Fight News

एंटरटेनमेंट

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm