छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 220 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 220 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 220 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: July 6, 2022 11:05 pm IST

रायपुर, छह जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 220 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,55,244 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज चार लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 118 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को एक मरीज की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज रायपुर से 36, दुर्ग से 62, राजनांदगांव से 13, बालोद से चार, बेमेतरा से नौ, कबीरधाम से सात, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से 12, बिलासपुर से 20, रायगढ़ से चार, कोरबा से नौ, जांजगीर-चांपा से 14, मुंगेली से दो, सरगुजा से 15, कोरिया से तीन, सूरजपुर से दो, बलरामपुर से दो, जशपुर से दो और बस्तर से तीन मामले सामने आये।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,55,244 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,40,081 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 1124 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,039 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव संजीव राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में