Krishna Janmashtami Politics In MP/Image Credit; AI
Krishna Janmashtami Politics In MP: भोपाल: मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि, 1 से 3 सितंबर तक स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए निर्देशों के मुताबिक स्कूलों में कृष्ण लीला का मंचन, गीता ज्ञान पर नाटक और नृत्य समेत कई कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े मिथकों को लेकर व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। सांदीपनि स्कूलों में गुरु-शिष्य परंपरा पर विशेष आयोजन किए जाने की बात कही गई है। विभाग ने कार्यक्रमों की फोटो रिपोर्ट भी मांगी है, जिसे DPI के ईमेल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के फैसले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि स्कूलों को किसी धर्म विशेष का आयोजन करने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। (Krishna Janmashtami Politics In MP) उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर है और यदि ऐसे आयोजन किए जाते हैं तो सभी धर्मों के पर्वों को समान रूप से मनाया जाना चाहिए।
Krishna Janmashtami Politics In MP: वहीं हिंदू धर्मगुरु महंत अनिलानंद ने फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि यह सनातनियों का देश है और बच्चों को हिंदू देवी-देवताओं के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन होगा और इसे धूमधाम से मनाया जाएगा।
MP के स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर सियासत https://t.co/XMXFKmxlNw
— IBC24 News (@IBC24News) August 24, 2026
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाजपा क्या मनाएगी, जो कंस का काम कर रही है। (Krishna Janmashtami Politics In MP) उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी हार दिखाई दे रही है और इसी वजह से ऐसे मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने दतिया चुनाव और राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट का भी जिक्र किया।
Krishna Janmashtami Politics In MP: बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस के विरोध पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में सरकारी आवासों में रोजा इफ्तार पार्टियां आयोजित होती थीं। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रवक्ता के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण का जीवन आदर्श है और इसी वजह से सरकार ने स्कूलों में जन्माष्टमी मनाने का फैसला लिया है।
कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता निशांत विशेन ने कहा कि श्रीकृष्ण की जीवन गाथा केवल धर्म के आधार पर नहीं है, बल्कि उनका जीवन कर्तव्य, नेतृत्व और मैनेजमेंट का भी पर्याय है। (Krishna Janmashtami Politics In MP) उन्होंने कहा कि यदि सरकार स्कूली बच्चों को तीज-त्योहार और भारत की परंपराओं से अवगत करा रही है तो यह खुशी की बात है। निशांत विशेन ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से कांग्रेस ऐसे आयोजनों का विरोध कर रही है।
Krishna Janmashtami Politics In MP: चयनित शिक्षकों के धरने को लेकर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सरकार छात्र और अभ्यर्थियों समेत सभी वर्गों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार जरूर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने शिक्षक भर्ती निकाली और जिन पदों पर भर्ती होनी थी, उन पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का काम किया है। आने वाले समय में अभ्यर्थियों से बातचीत के बाद सरकार उनकी समस्या का भी रास्ता निकालेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-