Public Holiday in CG. Image Source- IBC24
रायपुर। Public Holiday in CG रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 अगस्त को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में हाल ही में अधिसूचना जारी की है। सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में नियमित कामकाज नहीं होगा। वहीं बैंक और कोषालय बंद रहेंगे।
Public Holiday in CG सरकार ने यह निर्णय भारत सरकार, गृह मंत्रालय की अधिसूचना तथा परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है। इसके तहत रक्षाबंधन के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश के साथ कोषालय और बैंकों में भी अवकाश रहेगा। सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में नियमित कामकाज नहीं होगा। सार्वजनिक अवकाश के चलते सरकारी सेवाओं से जुड़े कार्य भी प्रभावित रहेंगे। वहीं, बैंक और कोषालय बंद रहने के कारण बैंकिंग एवं वित्तीय कार्यों की योजना लोगों को अवकाश को ध्यान में रखकर बनानी होगी।
इन्हें भी पढ़ें:-