Bijapur Naxal Encounter News: बीजापुर में 31 नक्सली ढेर, केंद्रीय गृहमंत्री से शाह ने जवानों को दी शुभकामनाएं, शहीदों के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
Bijapur Naxal Encounter News: बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में चल रहे एनकाउंटर में 31 नक्सलियों को ढेर किया है।

Today Live News and Updates 23rd June 2025/ Image Credit: Amit Shah X Handle
- बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में चल रहे एनकाउंटर में 31 नक्सलियों को ढेर किया है।
- जवानों ने 31 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिए हैं।
- इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 2 जवान घायल हुए हैं।
- गृहमंत्री अमित शाह ने मुठभेड़ में मिली सफलता पर जवानों को बधाई दी है।
बीजापुरः Bijapur Naxal Encounter News: सुरक्षाबलों की ओर से की जा रही कार्रवाई के बाद अब छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। इस बीच अब बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। नेशनल पार्क एरिया में चल रहे एनकाउंटर में 31 नक्सलियों को ढेर किया है। जवानों ने 31 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिए हैं। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली नेता फंसे हुए हैं। हालांकि इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 2 जवान घायल हुए हैं।
बस्तर पुलिस की मानें तो माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। रुक-रुककर दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। जवानों ने अब तक 12 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ में 2 जवान शहीद और 2 घायल हुए हैं। फिलहाल बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया इलाके में सर्चिंग जारी है।
गृहमंत्री शाह ने जवानों को दी बधाई
Bijapur Naxal Encounter News: इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिलने के बाद प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा समेत देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों को बधाई दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है।
शहीद जवानों का हमेशा ऋणी रहेगा देश : गृहमंत्री शाह
Bijapur Naxal Encounter News: मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही पुनः यह संकल्प दोहराता हूँ कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गँवानी पड़े।
नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है।
मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर…
— Amit Shah (@AmitShah) February 9, 2025
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 31 Naxalites killed in Bijapur, Union Home Minister Shah congratulated the soldiers, said a heart touching thing for the martyrs
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm