Balrampur News: लुतिया डैम टूटने से हुआ बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग बहे, 4 के शव हुए बरामद
Balrampur News: बलरामपुर जिले के तातापानी क्षेत्र में लुतिया डैम टूटने से एक ही परिवार के 7 लोग बह गए। इनमे से चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए

Balrampur News/Image Credit: IBC24
- बलरामपुर में लुतिया डैम टूटने से हुआ बड़ा हादसा।
- एक ही परिवार के सात लोग पानी में बहे।
- चार लोगों के शव बरामद, अन्य की तलाश जारी।
बलरामपुर: Balrampur News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के तातापानी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक पुराना डैम जिसे लुतिया डैम कहते हैं वह लगातार हो रही बारिश के कारण टूट गया है। इस बांध के टूटने से दो घर पूरी तरह से बह गए हैं दो लोगों की मौत हो गई है। डैम के टूटने से एक ही परिवार के सात लोग बाह गए थे, जिनमे से 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी अन्य की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
एक ही परिवार के सात लोग बहे
Balrampur News: आपको बता दें कि, जिले में इस साल भारी से अति भारी बारिश हुई है और सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। जिले के सभी बांध नदी नाले उफान पर हैं और पानी के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं। इसी भारी बारिश के कारण लुतिया डैम जो काफी पुराना बंद है वह देर रात को टूट कर बह गया। बांध टूटने के कारण पानी का इतना तेज दबाव था कि इसकी चपेट में दो घर आए और वह पूरी तरह से बह गए हैं। इस हादसे में एक ही परिवार के 7 लोग बह गए, जिनमे से 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और तीन की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर ने कहा - हादसे की होगी जांच
Balrampur News: डैम टूटने से तीन लोग घायल हो गए हैं उनका उपचार जो अस्पताल बलरामपुर में कराया जा रहा है। हादसे के बाद देर रात प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है और टीम के साथ कलेक्टर राजेंद्र कटारा खुद मौके पर पहुंचे हुए हैं। कलेक्टर के अलावा पुलिस अधीक्षक एनडीआरएफ के टीम और अन्य रेस्क्यू टीम भी यहां पर पहुंची हुई है, जो लगातार रेस्क्यू कर रही है। लापता लोगों का अब तक पता नहीं चल सका है और लगातार उनकी खोजबीन की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि जो भी हादसा हुआ है उसकी जांच की जाएगी साथ ही जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा प्रकरण भी तत्काल बनाया जाएगा। इस हादसे में कई मवेशियों की भी मौत हुई है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: 4 people died due to breaking of Lutia Dam in Balrampur
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm