Parliament Budget Session: ‘विपक्ष की महिला सांसदों ने घेरी PM मोदी की कुर्सी..नहीं दे पाए भाषण’, लोकसभा में हंगामें पर बीजेपी का सनसनीखेज आरोप

Parliament Budget Session: 'विपक्ष की महिला सांसदों ने घेरी PM मोदी की कुर्सी..नहीं दे पाए भाषण', लोकसभा में हंगामें पर बीजेपी का सनसनीखेज आरोप

Parliament Budget Session: ‘विपक्ष की महिला सांसदों ने घेरी PM मोदी की कुर्सी..नहीं दे पाए भाषण’, लोकसभा में हंगामें पर बीजेपी का सनसनीखेज आरोप

Parliament Budget Session 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 4, 2026 / 10:48 pm IST
Published Date: February 4, 2026 9:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण पीएम मोदी का भाषण टल गया
  • बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने प्रधानमंत्री की सीट तक जाकर विरोध किया
  • मामला अब लोकसभा स्पीकर के पास शिकायत के रूप में भेजा गया है

नई दिल्ली: Parliament Budget Session 2026 पीएम मोदी बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने वाले थे। लेकिन विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल सकी और 5 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। जिसकी वजह से पीएम मोदी भाषण नहीं दे पाए। इसे लेकर अब बीजेपी ने विपक्ष में गंभीर आरोप लगाए हैं।

Parliament Budget Session बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘आज जो हुआ, उसकी तस्वीरें देखकर आप चौंक जाएंगे। ‘प्रधानमंत्री जहां बैठते हैं, विपक्ष के लोग वहां तक चढ़ गए थे और आगे रखकर विपक्ष ने लड़ाई करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि हमने आज तक नहीं देखा, जहां प्रधानमंत्री की कुर्सी होती है, उससे भी तीन-चार कुर्सी ऊपर विपक्ष की महिला सांसद पहुंच गईं और उनके पीछे पुरुष सांसद, पीएम की कुर्सी को महिला सांसदों ने घेर लिया।

विपक्ष ने पीएम मोदी को बोलने से रोका : मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने आगे कहा- यह स्थिति दिखाती है कि क्योंकि जनता कांग्रेस को हरा रही है, इसलिए वे हमें संसद में बोलने नहीं देंगे। देश को इतना बड़ा सम्मान मिला है, फिर भी वे इसे मनाने नहीं देंगे, और वे यह सब प्रधानमंत्री मोदी को बोलने से रोकने के लिए कर रहे हैं। देश सब कुछ देख रहा है, और देश कांग्रेस से जवाब मांगेगा। उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी एक ऐसी किताब का जिक्र कर रहे थे जो अभी तक पब्लिश नहीं हुई है, लेकिन निशिकांत दुबे ने एक ऐसी किताब का जिक्र किया जो पहले ही पब्लिश हो चुकी है।

विपक्षी नेता पीएम मोदी की सीट के पास बैनर लेकर खड़े थे : अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, आज, सदन शुरू होने से पहले, विपक्षी नेता पीएम मोदी की सीट के पास बैनर लेकर खड़े थे। यह बदतमीजी की हद है। दिन में स्पीकर सर ने भी कहा था कि आप विरोध करें, लेकिन आपके विरोध की भी एक सीमा होती है। उसी सीमा में रहें। आप उस जगह क्यों आते हैं जहां प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और दूसरे मंत्री बैठते हैं?। जब हम उन्हें हटा रहे थे, तो वे हिल भी नहीं रहे थे। यह कांग्रेस का घमंड है क्योंकि वे सोचते हैं कि गरीब और पिछड़े समुदायों के लोग यहां आकर कैसे बैठ गए?… राहुल गांधी ने कल कहा था कि मैं विपक्ष का नेता हूं और मुझे कौन रोकेगा… आज, सांसदों ने लिखित में शिकायत दी है, और अब यह मामला स्पीकर सर के पास है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।