CG Furniture Scam: आचार संहिता के दौरान खरीदी थी 5 करोड़ की फर्नीचर और साइकिल, अब शिक्षा विभाग की खुली पोल, तत्कालीन डीईओ पर लगे गंभीर आरोप

CG Furniture Scam: आचार संहिता के दौरान खरीदी थी 5 करोड़ की फर्नीचर और साइकिल, अब शिक्षा विभाग की खुली पोल, तत्कालीन डीईओ पर लगे गंभीर आरोप

CG Furniture Scam: आचार संहिता के दौरान खरीदी थी 5 करोड़ की फर्नीचर और साइकिल, अब शिक्षा विभाग की खुली पोल, तत्कालीन डीईओ पर लगे गंभीर आरोप

CG Furniture Scam | Photo Credit: IBC24

Modified Date: October 31, 2025 / 05:51 pm IST
Published Date: October 31, 2025 5:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ₹5 करोड़ की खरीदी आचार संहिता के दौरान की गई
  • GeM पोर्टल की जगह CSIDC से खरीदी
  • नियमों की अनदेखी का आरोप

अम्बिकापुर: CG Furniture Scam अम्बिकापुर में जिला शिक्षा विभाग का नया कारनामा उजागर हुआ है, जहां आचार संहिता के समय करीब 5 करोड़ रुपये के फर्नीचर, विज्ञान सामग्री और निःशुल्क साइकल खरीदी में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। आरटीआई से मिली जानकारी के बाद शिकायतकर्ता ने इस मामले में नियमों को ताक पर रखकर खरीदी और फर्जी खरीदी का भी आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत की है तो वही अब अधिकारी इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे है।

CG Furniture Scam सरगुजा जिला शिक्षा कार्यालय के द्वारा वर्ष 2024 में करोड़ों की खरीदी में बड़े भ्रस्टाचार का मामला उजागर हुआ है। दरअसल, आरटीआई कार्यकर्ता परवेज आलम ने आरोप लगाया है कि सरगुज़ा जिला शिक्षा विभाग के द्वारा तत्कालीन शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा के द्वारा फर्नीचर, विज्ञान सामग्री व साइकल ख़रीदी ने बड़ी गड़बड़ी की गई। जिसे लेकर उन्होंने बड़े अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब 5 करोड़ की खरीदी 23 मई 2024 को की गई, जबकि इस समय लोक सभा चुनाव की आदर्श आचार सहिंता लगी हुई थी, ऐसे में इस समय खरीदी हो ही नही सकती।

इसके अलावा शिकायत में ये भी दावा किया गया कि खरीदी जेम पोर्टल से करने के बजाय सीएसआईडीसी से की गई। यही नहीं आरोप ये भी लगाया गया है कि कई सामग्री सिर्फ कागजों में ही खरीद ली गई जबकि इसकी खरीदी और सप्लॉई की ही नही गई।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त मामले की जानकारी जब उन्होंने आरटीआई के माध्यम से निकाली तो विभाग के द्वारा पूरी जानकारी भी उन्हें नही दी गई ऐसे में अब मामले की शिकायत के बाद संयुक्त संचालक शिक्षा ने संबंधित शिकायत को लेकर जांच टीम गठित करने और जांच के बाद उचित कार्रवाई करने की बात कही है। जेडी ने ये भी कहा कि जब ये खरीदी की गई थी उसकी नियमावली क्या थी, कितना समान खरीदी की गई और कितना सप्लॉई हुआ। ऐसे तमाम बिंदुओं पर जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

संजय गुप्ता संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बहरहाल आचार सहिंता के दौरान खरीदी करना ही एक बड़ा सवाल है और शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए दस्तावेजों के साथ मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर इस मामले में किस तरह की जांच व कार्रवाई होती है।

Uploads_ABHISHEK_SONI_3110 AMB SUPPLY NF56

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।