BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Ambikapur Crime News: मामूली विवाद पर युवक को लाठी-डंडे से जमकर पीटा, हुई मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Ambikapur Crime News: सरगुजा जिले के बतौली थानाक्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की निर्मम हत्या करने का मामला निकलकर सामने आया है।

Ambikapur Crime News/ Image Credit: IBC24

Ambikapur Crime News/ Image Credit: IBC24

karan nepali
Published: 03 May 2025 | 6:26 amModified: 03 May 2025 | 6:32 am
HIGHLIGHTS
  1. सरगुजा जिले से मामूली विवाद को लेकर एक युवक की निर्मम हत्या करने का मामला निकलकर सामने आया है।
  2. ग्राम लैगू निवासी 19 वर्षीय निंदु कुजूर का गांव के एक 18 वर्षीय राजेश नगेशिया से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था।
  3. आरोपी की पिटाई के कारण युवक की मौत हो गई।

अंबिकापुर: Ambikapur Crime News: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की निर्मम हत्या करने का मामला निकलकर सामने आया है। आपको बता दे कि बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम लैगू निवासी 19 वर्षीय युवक निंदु कुजूर का उसके ही गांव के एक 18 वर्षीय युवक राजेश नगेशिया से बीते 15 अप्रैल को मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। वहीं मामूली विवाद के बाद भड़के आरोपी राजेश नगेशिया ने मृतक निंदू कुजूर को बांस के डंडे से इतना मारा कि उसे अंदरूनी चोट लगने से उसके पेट की आंत फट गई और महज 02 दिनों के बाद नहाने के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया था। इधर परिजनों ने जब बीते 16 अप्रैल को इसकी रिपोर्ट बतौली थाने पहुंच दर्ज कराई तब पुलिस ने मृतक निंदू कुजूर के शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पीएम कराया तो पुलिस को डॉक्टर द्वारा मिले PM रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि युवक निंदु कुजूर की मौत आंत के फंटने और पेट में अंदरूनी चोट लगने से हुई है। जिसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की।

यह भी पढ़ें: भोपाल टीआईटी कॉलेज की छात्राओं के शोषण मामले के आरोपी को लगी गोली, फरहान ने किया पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने का प्रयास 

जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

Ambikapur Crime News: पुलिस द्वारा की जा रही जांच के दौरान पुलिस को मृतक के परिजनों और गांव वालों से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि, मृतक निंदू कुजूर का उसके गांव के एक युवक राजेश नगेशिया से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी युवक राजेश नगेशिया द्वारा मृतक निंदू नगेशिया को बांस के डंडे से पीटा गया था, जिसके बाद आंत फंटने और अंदरूनी चोट लगने से मृतक निंदू कुजूर की मौत हुई है। इसके बाद बतौली पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी राजेश नगेशिया को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की तो आरोपी ने बताया कि, दोनों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपी राजेश नगेशिया ने मृतक निंदु कुजूर को बांस के डंडे से जमकर पीटा था। इसी मारपीट में आंत फंटने और अंदरूनी चोट लगने से उसकी मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: RVNL Share Price: RVNL के स्टॉक में मामूली तेजी, निवेशकों को Angel One ने दी Hold करने की सलाह - NSE:RVNL, BSE:542649 

एसडीओपी ने बताई सच्चाई

Ambikapur Crime News: पूरे मामले की पुष्टि करते हुए सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी ने बताया कि, लगातार 02 सप्ताह तक चले पुलिस की जांच के बाद डॉक्टर द्वारा मिले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आंत एवं फेफड़े में आई चोट की वजह से निंदू कुजूर की मौत काखुलासा हुआ। इसके बाद बतौली पुलिस ने राजेश नगेसिया के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध दर्ज करते हुए हत्या के आरोपी राजेश नगेसिया को गिरफ्तार कर उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है और बतौली पुलिस द्वारा पूरे मामले में आगे की विवेचना की जा रहीं है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: A young man was beaten up with sticks over a minor dispute, resulting in his death; police arrested the accused

शहर की खबरें

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm