Ambikapur Soctor Suspended: सरकारी नौकरी की आड़ में ऐसा काम कर रहे थे दंपति, एक वीडियो ने खोल दी पोल, अब विभाग ने लिया ये एक्शन, जानें पूरा मामला
Ambikapur Soctor Suspended: सरकारी नौकरी की आड़ में ऐसा काम कर रहे थे दंपति, एक वीडियो ने खोल दी पोल, अब विभाग ने लिया ये एक्शन, जानें पूरा मामला
Ambikapur Soctor Suspended/Image: AI Generated
- सरकारी डॉक्टर को निजी कंपनी के प्रोडक्ट का प्रचार करने पर निलंबित किया गया
- डॉक्टर की नर्स पत्नी को स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है
- जांच में सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई
Ambikapur Doctor Suspended: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सरकारी डॉक्टर होते हुए निजी कंपनी के प्रोडक्ट का पत्नी के साथ प्रचार करना एक भारी पड़ गया। जहां मामले में जांच के बाद डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि उनकी नर्स पत्नी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि धौरपुर ब्लॉक में पदस्थ डॉक्टर स्वयंबर सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह जो की नर्स है, इन दोनों के द्वारा निजी कंपनी के प्रोडक्ट का न सिर्फ प्रचार प्रसार किया जा रहा था बल्कि ये लोग बढ़ चढ़कर निजी कार्यक्रम में शिरकत भी कर रहे थे। इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग में होने के बाद संयुक्त स्वास्थ्य संचालक डॉक्टर अनिल शुक्ला ने संभाग स्तरीय टीम बनाकर इस मामले की जांच कराई जिसमें पाया गया कि डॉक्टर और उनकी पत्नी के द्वारा अपनी सेवा आचरण का उल्लंघन करते हुए निजी प्रोडक्ट का प्रचार प्रसार किया गया है।
ऐसे में तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉक्टर स्वयंबर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा उनकी पत्नी नर्स प्रियंका सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य संयुक्त संचालक डॉक्टर अनिल शुक्ला ने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधि में जो लोग भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- Raipur Murder Case: फिर खून से लाल हुआ राजधानी का ये इलाका! युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, महज इस बात पर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
- Agra Water Park Child Death: गर्मियों में आप भी बना रहे वॉटर पार्क जाने का प्लान तो हो जाइए सावधान! यहां हुआ कुछ ऐसा कि बुझ गया घर का चिराग, सदमे में परिजन
- Work From Home: अब हफ्ते में सिर्फ इतने दिन ही ऑफिस से काम करेंगे कर्मचारी, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है कारण?
- CG Central Zonal Council Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक आज, अमित शाह के साथ छत्तीसगढ़ में जुटेंगे इन राज्यों के सीएम, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
- California Mosque Shooting: मस्जिद के बाहर खूनी खेल! हमलावरों की अंधाधुंध फायरिंग से दहला ये इलाका, इतने लोगों की मौत से मचा हड़कंप
- Mahasamund Crime News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पकड़ाया करोड़ों का सोना, गुप्त चेंबर देख पुलिस के उड़े होश…. कीमत जान यकीन नहीं कर पाएंगे आप

Facebook


