Yogi Adityanath CG Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम साय ने किया आत्मीय स्वागत, दोनों के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Yogi Adityanath CG Visit: छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम साय ने किया आत्मीय स्वागत, दोनों के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Yogi Adityanath CG Visit Photo CG DPR
- छत्तीसगढ़ पहुंचे सीएम योगी
- मुख्यमंत्री साय ने किया आत्मीय स्वागत
- विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा
रायपुर: Yogi Adityanath CG Visit मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया।
Yogi Adityanath CG Visit उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन आज बस्तर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IPL 2026 Playoff Teams: हैदराबाद सनराइजर्स की जीत बनी इस टीम के लिए संजीवनी.. प्लेऑफ की 3 टीमें तय, CSK की उम्मीद खत्म!
- Gautam Adani America Case: गौतम अडानी को बड़ी राहत.. इस देश में चल रहा क्राइम केस वापस, कांग्रेस इसी मामले में करती थी मोदी सरकार की घेराबंदी
- Vande Bharat: सड़क पर नमाज, योगी करेंगे इलाज! ‘प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं तो अपनाएंगे दूसरा तरीका’, सीएम ने क्यों कहा -कानून सबके लिए बारबर?

Facebook


