UPSC Prelims 2026: यूपीएससी ने बदला नियम! छात्र अब एग्जाम के तुरंत बाद कर सकेंगे ये काम, पढ़िए पूरी खबर

UPSC Prelims 2026: यूपीएससी ने बदला नियम! छात्र अब एग्जाम के तुरंत बाद कर सकेंगे ये काम, पढ़िए पूरी खबर

UPSC Prelims 2026: यूपीएससी ने बदला नियम! छात्र अब एग्जाम के तुरंत बाद कर सकेंगे ये काम, पढ़िए पूरी खबर

UPSC Prelims 2026/Image: AI Generated

Modified Date: May 19, 2026 / 12:19 pm IST
Published Date: May 19, 2026 12:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • UPSC अब प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल Answer Key जारी करेगा
  • UPSC Civil Services Prelims 2026 परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित होगी
  • उम्मीदवार 31 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे

UPSC Prelims 2026: यूपीएससी परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहें अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है, अब सिविल सेवा प्रिलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। संघ लोक सेवा आयोग ने यह फैसला पारदर्शिता और अभ्यर्थियों को समय रहते अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का मौका देने के उद्देश्य से लिया है। पहले आयोग रिजल्ट आने के बाद ही आंसर-की जारी करता था, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन का सही अंदाजा नहीं लग पाता था। अब अभ्यर्थी परीक्षा के तुरंत बाद अपने आंसर्स का मिलान कर सकेंगे।

मई में इस दिन होगी प्रीलिम्स परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा प्रिलिम्स परीक्षा 2026 (UPSC Prelims 2026) 24 मई 2026 को को आयोजित की गई है। आयोग ने बताया कि परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी ताकि उम्मीदवार अपने आंसर्स की जांच कर सकें।

अब समय रहते दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

अब उम्मीदवार (UPSC Prelims 2026) ऑनलाइन माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। अभ्यर्थी 31 मई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन क्वेश्चन पेपर रिप्रेजेंटेशन पोर्टल (QPRep) के जरिए शिकायत या सुझाव भेज सकेंगे। यह सुविधा यूपीएससी के ऑनलाइन पोर्टल पर ही मिलेगी। यूपीएससी अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सहभागी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

ये भी पढ़ें 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.