Greater Noida Deepika Case: शादी के सपने लेकर आई थी दुल्हन, लेकिन डेढ़ साल बाद उठाया ये खौफनाक फैसला, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश

Greater Noida Deepika case: शादी के सपने लेकर आई थी दुल्हन, लेकिन डेढ़ साल बाद उठाया ये खौफनाक फैसला, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश

Greater Noida Deepika Case: शादी के सपने लेकर आई थी दुल्हन, लेकिन डेढ़ साल बाद उठाया ये खौफनाक फैसला, मामला जानकर उड़े पुलिस के होश

Greater Noida Deepika Case | Photo Credit: AI

Modified Date: May 19, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: May 19, 2026 12:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दहेज उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की
  • पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • अगस्त 2025 के निक्की भाटी केस के बाद यह दूसरी बड़ी घटना

नोएडा: Greater Noida Deepika Case उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में दहेज उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला ने कथित रूप से अपने घर की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। (Greater Noida Suicide Case) पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इकोटेक-3 थाने में दीपिका (24) की मौत के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। दीपिका की शादी करीब डेढ़ साल पहले जलपुरा गांव के निवासी ऋतिक से हुई थी।

Greater Noida Crime News अधिकारी ने बताया, ‘‘रविवार रात दीपिका ने छत से छलांग लगा दी। कथित तौर पर दहेज उत्पीड़न से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।’’ दीपिका के पिता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है।

यह घटना अगस्त 2025 में ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या के एक अन्य मामले के कुछ महीनों बाद सामने आई है। इस मामले में निक्की भाटी नामक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने 36 लाख रुपये की दहेज मांग पूरी न होने पर कथित तौर पर जिंदा जला दिया था।

14 महीने पहले खुशियों से भरा था घर

परिवार के लोगों के मुताबिक शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी। रिश्तेदारों और गांव के लोगों की मौजूदगी में समारोह आयोजित किया गया था। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी यह रिश्ता दर्दनाक मोड़ ले लेगा। दीपिका की तस्वीरें और शादी के वीडियो अब परिवार के लिए सिर्फ यादें बनकर रह गए हैं। मायके वालों का कहना है कि बेटी ने नए जीवन के कई सपने देखे थे, लेकिन लगातार बढ़ते दबाव ने उसे अंदर से तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शादी के नाम पर बढ़ती मांगें कब रुकेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में