Ambikapur Road Accident News: अंबिकापुर सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

Ambikapur Road Accident News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। मणिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिठ्ठीखला गांव में एक तेज रफ्तार कार ने भारी तबाही मचाई है।

Ambikapur Road Accident News: अंबिकापुर सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, ट्वीट कर कही ये बात

cm sai news/ image source: IBC24

Modified Date: April 5, 2026 / 10:40 pm IST
Published Date: April 5, 2026 10:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तेज रफ्तार कार से बड़ा हादसा
  • तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत
  • चालक की हालत गंभीर बनी

Ambikapur Road Accident News: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। मणिपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिठ्ठीखला गांव में एक तेज रफ्तार कार ने भारी तबाही मचाई है। इस भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कार चालक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भरी तनाव का माहौल है।

Ambikapur Road Accident: सीएम साय ने जताया दुख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर के भिठ्ठीखला में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की असामयिक मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल महिला के समुचित इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

अनियंत्रित कार ने राहगीर महिलाओं को रौंदा

दरअसल हादसा उस वक्त हुआ जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे चल रही राहगीर महिलाओं को अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ गई। Ambikapur News, रफ्तार इतनी तेज थी कि महिलाओं को रौंदने के बाद कार सीधे सामने से आ रहे एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

CG Accident News 3 महिलाओं की मौत कार चालक गंभीर

इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।