Dhanbad CCP Plant Blast News: CCP प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट में 3 लोगों की हुई मौत, 12 लोग हुए घायल

Dhanbad CCP Plant Blast News: झारखंड के धनबाद जिले में CCP प्लांट में गैस कटर का सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई।

Dhanbad CCP Plant Blast News: CCP प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट में 3 लोगों की हुई मौत, 12 लोग हुए घायल

Dhanbad CCP Plant Blast News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 5, 2026 / 03:46 pm IST
Published Date: April 5, 2026 2:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • झारखंड के धनबाद जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है।
  • CCP प्लांट में गैस कटर का सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई।
  • इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Dhanbad CCP Plant Blast News: धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां CCP प्लांट में गैस कटर का सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत हो गई और इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

पूरे इलाके में फैली गैस

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा धनबाद जिले के मुनीडीह इलाके में स्थित CCP प्लांट में हुआ है। (Dhanbad CCP Plant Blast News) हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और इलाके में तेजी से गैस फैलने लगी। गैस की वजह से लोगों को सांस लेने में भी समस्या होने लगी। सांस लेने की समस्या को देखते हुए 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका इलाज चल रहा है।

इलाज के दौरान हुई 2 लोगों की मौत

Dhanbad CCP Plant Blast News: बताया जा रहा है कि, इस हादसे में घायल हुए लोगों में से चार लोगों की हालत गंभीर बनी थी, जिन्हे इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मोहम्मद अजहरूद्दीन और संजय यादव के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में मो. इनामुद्दीन और मो. इब्राहीम का इलाज चल रहा है। (Dhanbad CCP Plant Blast News)  डॉक्टरों की टीम उनपर नजर बनाए हुए है।

घटना को लेकर परिजनों ने कही ये बात

वहीं इस पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए संजय यादव के परिजनों ने बताया कि, हादसे के बाद संजय घर पहुंचे थे और सांस लेने में दिक्कत के साथ ही बेचैनी की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान संजय यादव ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि घर पहुंचने के बाद संजय ने गैस ब्लास्ट होने की बात कही थी। (Dhanbad CCP Plant Blast News)  लोगों का कहना है कि सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई लोगों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की। शिकायत के बाद लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.