CM Vishnudeo Sai Mainpat Visit: सीएम साय ने दी सरगुजा में की बड़ी घोषणाएं, 527 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
CM Vishnudeo Sai Mainpat Visit: मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया है।
CM Vishnudeo Sai Mainpat Visit/Image Credit: IBC24.in
CM Vishnudeo Sai Mainpat Visit: अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले सरगुजा जिले के मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया है। आपको बता दें कि, आज 13 फरवरी 2026 से लगातार तीन दिनों तक यानी 13,14 और 15 फरवरी तक मैनपाट महोत्सव 2026 में रंगारंग सांस्कृतिक (CM Vishnudeo Sai Mainpat Visit) कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं इस दौरान सीएम विष्णु देव साय के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और भाजपा सांसद मनोज तिवारी और लुण्ड्रा और सीतापुर विधायक भी मौजूद रहे।
सरगुजा को मिली 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने मैनपाट महोत्सव 2026 के जरिए सरगुजा को 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। सीएम विष्णु देव साय ने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि, मैनपाट महोत्सव हर वर्ष आयोजित हो इसके लिए सरकार द्वारा जल्द ही एक निश्चित तिथि तय करने की बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि, मैनपाट महोत्सव के (CM Vishnudeo Sai Mainpat Visit) लिए छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ष ₹50 लाख रुपये देगी ताकि इसका आयोजन और भी भव्य रूप से हो सकें। सीएम विष्णु देव साय ने सीतापुर के स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो की मांग पर मैनपाट में पर्यटन स्थलों के विस्तार के लिए ₹1 करोड़ रुपये और सीतापुर आलीशान और सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड बनाएं जाने की घोषणा की है।
प्रदेश में पूरी हो रही मोदी की हर गारंटी: सीएम साय
मीडिया से खास बातचीत में सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में मोदी की तमाम गारंटियों को पूरा किया जा रहा है जिससे यहां की जनता काफी खुश है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है और नक्सली बैकफुट पर जा रहें है, क्योंकि बीते 02 वर्षों में ही हमारे (CM Vishnudeo Sai Mainpat Visit) छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबलों के जवानों ने कई खूंखार नक्सलियों को मारकर नक्सलवाद को समाप्ति की ओर ले आएं है। सीएम विष्णु देव ने दावा करते हुए यह भी बताया कि आगामी 31 मार्च 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा क्योंकि इसके लिए लगातार रणनीति तैयार कर धड़ाधड़ ऑपरेशन चलाए जा रहें है।
प्रदेश के विकास के लिए तेजी से काम कर रही सरकार
सीएम विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि सरगुजा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट सहित सरगुजा और छत्तीसगढ़ के कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों को संवारने का काम छत्तीसगढ़ सरकार कर रहीं है। सीएम विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि मोदी सरकार विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहीं है और हमारी सरकार केंद्र के सहयोग से (CM Vishnudeo Sai Mainpat Visit) तेजी से इस प्रदेश का विकास कर रहीं है। आज राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की बस्तियों तक इस प्रदेश में विकास पहुंच रहा है और पीएम आवास के माध्यम से हर गरीब को पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान देने का काम सरकार कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Fake IAS Officer Case Today: मंत्रालय की सुरक्षा में बड़ा सेंध!.. फर्जी IAS ने जीएडी के उप सचिव से की भेंट-मुलाकात, जानें कैसे हुआ भंडाफोड़
- Punch EV Facelift Launch Date: इस दिन लॉन्च होगा Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन, फीचर्स से लेकर कीमत तक, सब कुछ जानें यहां
- Chhattisgarh DEO Latest Order: सरकारी टीचर्स ध्यान दें!.. स्कूल टाइमिंग में बनाया रील्स या वीडियो तो होगा सीधा एक्शन, इस जिले के DEO का आदेश वायरल

Facebook


