Mahtari Vandana Yojana e kyc Last Date: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ा अपडेट, इस तारीख तक करा लें ये काम, नहीं तो…
Mahtari Vandana Yojana e kyc Last Date: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ा अपडेट, इस तारीख तक करा लें ये काम, नहीं तो...
Mahtari Vandana Yojana e kyc Last Date | Photo Credit: IBC24
- ई-केवायसी की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है
- जिले में 2,15,369 हितग्राही चिन्हित किए गए हैं
- विशेष व्यवस्था 01 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी
अम्बिकापुर: Mahtari Vandana Yojana e kyc Last Date राज्य शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सभी हितग्राहियों का ई-केवायसी कार्य 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो गया है, जिसे 30 जून 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। वर्तमान में जिले में कुल 2,15,369 पात्र हितग्राही चिन्हित हैं, जिनका ई-केवायसी कराया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा ई-केवायसी की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिन हितग्राहियों का ई-केवायसी अभी शेष है, उन्हें शामिल करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों का सत्यापन कार्य प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। यह प्रक्रिया जिले के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में संचालित है।
Mahtari Vandana Yojana e kyc Kaise kare कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार ई-केवायसी कार्य को गति देने हेतु 06 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विकासखण्डों में वी.एल.ई. (टस्म्) एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण सीएससी राज्य कार्यालय रायपुर के परियोजना प्रबंधक सुरेन्द्र दास एवं रितेश शुक्ला द्वारा दिया गया। निर्धारित समयावधि के भीतर यदि कोई हितग्राही ई-केवायसी कराने से वंचित रह जाता है, तो उनके लिए 01 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 के मध्य संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में ई-केवायसी कराने की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे शत-प्रतिशत हितग्राहियों का ई-केवायसी सुनिश्चित किया जा सके।
इन्हें भी पढ़े:-
- Daily Wages Employees Regularization: यहां के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का होगा नियमितीकरण?.. बिलासपुर हाईकोर्ट ने दिए 4 महीने के भीतर फैसला लेने के निर्देश..
- Vande Bharat: शाह का ‘पत्र’, ममता का ‘मंत्र’, बंगाल में किसका चलेगा तंत्र, भाजपा ने जारी किया भरोसे का पत्र, क्या मिल गया ममता बनर्जी के लक्ष्मी भंडार’ का तोड़?
- CM Mohan Yadav Bhopal News : कोदो-कुटकी के स्वाद से लेकर सिकल सेल की जांच तक, जानें बालाघाट में क्या बड़ा करने जा रहे हैं सीएम डॉ. मोहन यादव?

Facebook


