BRS MLA Fraud Case: यहां विधायक को ही ठग लिया ठगों ने.. इस सरकारी योजना के नाम पर दिया था झांसा, जानें कितने की लगी चपत..

BRS MLA Palla Rajeshwar Reddy Fraud Case: बीआरएस विधायक पल्ला राजेश्वर रेड्डी साइबर ठगी का शिकार, सरकारी योजना के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी।

BRS MLA Fraud Case: यहां विधायक को ही ठग लिया ठगों ने.. इस सरकारी योजना के नाम पर दिया था झांसा, जानें कितने की लगी चपत..

BRS MLA Palla Rajeshwar Reddy Fraud Case || Image - Social media file

Modified Date: April 10, 2026 / 11:05 pm IST
Published Date: April 10, 2026 10:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विधायक से सरकारी योजना के नाम पर ठगी
  • 40 युवाओं के लिए भेजे गए पैसे
  • डिजिटल पेमेंट से 1 लाख रुपये ट्रांसफर

हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक पल्ला राजेश्वर रेड्डी ने बृहस्पतिवार को बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की। (BRS MLA Palla Rajeshwar Reddy Fraud Case) रेड्डी ने कहा कि धोखाधड़ी करने वालों ने खुद को अधिकारी बताकर उनके निर्वाचन क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को केंद्र सरकार की एक योजना के तहत आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव रखा था।

10 लाख रुपये की सहायता मिलने का दिया झांसा

जनगांव विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले रेड्डी ने बताया कि जालसाजों ने पांच अप्रैल को उनसे संपर्क किया और दावा किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के 40 युवाओं (पुरुष और महिला) को ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत’ योजना के तहत 10 लाख रुपये की सहायता मिलेगी, जिसमें 5 लाख रुपये का अनुदान भी शामिल है। उन्हें कहा गया था कि हर आवेदन के लिए 2,500 रुपये का भुगतान किया जाए, जिसकी अंतिम तिथि पांच अप्रैल तय की गई थी।

डिजिटल पेमेंट ऐप के जरिये किया था भुगतान

रेड्डी ने पत्रकारों से कहा, “मैंने सोचा कि हमारे युवाओं को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए, इसलिए मैंने खुद ही पैसे देने का फ़ैसला किया, क्योंकि उस दिन आवेदन करने की अंतिम तिथि थी।” (BRS MLA Palla Rajeshwar Reddy Fraud Case) बीआरएस विधायक ने कहा, “मैंने अपनी पत्नी के फ़ोन से एक डिजिटल पेमेंट ऐप के ज़रिए 40 लोगों के लिए एक लाख रुपये हस्तांतरित कर दिए। बाद में मुझे एहसास हुआ कि धोखाधड़ी हुई है, जिसके बाद मैंने जुबली हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई।”

इन्हें भी पढ़ें:-

झारखंड के गुमला में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

कर्नाटक : चिक्कमगलुरु में लापता कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला

गुजरात पुलिस का एआई टूल एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मददगार बनेगा

बेंगलुरु में परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या की

हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown