Korba Balco Latest News: बालको की मनमानी पर निगम की सख्त चेतावनी.. ‘तीन दिनों के भीतर हटा ले बाउंड्रीवाल वरना..’ जानें क्या है कंपनी पर आरोप
Korba Balco Latest News: कोरबा में बालको की बाउंड्रीवाल पर विवाद, निगम ने तीन दिन में हटाने की चेतावनी, हाईकोर्ट के निर्देश।
Korba Balco Latest News || Image- IBC24 News File
- बालको को तीन दिन में बाउंड्रीवाल हटाने का नोटिस
- ग्रामीणों की आवाजाही पर पड़ रहा था असर
- हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सख्त कार्रवाई
कोरबा: भारत एल्युमिनियम कंपनी यानी बालको द्वारा बनाए जा रहे बाउंड्रीवाल को लेकर विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। नगर पालिक निगम कोरबा ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बालको को स्पष्ट चेतावनी दी है। (Korba Balco Latest News) बकौल निगम तीन दिनों के भीतर अवैध रूप से निर्मित बाउंड्रीवाल को स्वयं हटा लिया जाए, अन्यथा निगम खुद कार्रवाई करते हुए इसे तोड़ देगा।
सरकारी जमीन पर निर्माण का आरोप
जानकारी के अनुसार, बालको द्वारा करीब 3 किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा था, जिससे दोन्द्रो बेला सहित आसपास के गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बताया जा रहा है कि यह निर्माण विवादित शासकीय भूमि पर किया जा रहा था और इसके लिए नगर निगम से कोई वैध अनुमति भी नहीं ली गई थी।
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद निगम के तेवर सख्त
निगम द्वारा पहले भी इस संबंध में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्माण कार्य जारी रहने से मामला और गंभीर हो गया और यह प्रकरण छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट तक पहुंच गया। (Korba Balco Latest News) हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद निगम ने अंतिम चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर बाउंड्रीवाल को तोड़ा जाएगा और उसका खर्च भी संबंधित पक्ष से वसूला जाएगा। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बालको खुद निर्माण हटाता है या निगम को सीधे कार्रवाई करनी पड़ती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
झारखंड के गुमला में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत
कर्नाटक : चिक्कमगलुरु में लापता कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला
गुजरात पुलिस का एआई टूल एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मददगार बनेगा
बेंगलुरु में परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या की
हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत

Facebook


