Balod Murder News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किया ऐसा काम, कुछ ही दिन पहले जेल से आया था बाहर

Balod Murder News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किया ऐसा काम, कुछ ही दिन पहले जेल से आया था बाहर

Balod Murder News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किया ऐसा काम, कुछ ही दिन पहले जेल से आया था बाहर

Balod Murder News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 14, 2026 / 08:58 am IST
Published Date: February 14, 2026 8:57 am IST
HIGHLIGHTS
  • बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या
  • आरोपी ने हत्या के बाद उसी केंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
  • आरोपी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था

बालोद: Balod Murder News छत्तीसगढ़ में आए दिन अपराध का मामला सामने आ रहा है। लगातार अपराधी लूटपाट, चाकूबाजी, हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बालोद जिले से सामने आया है। यहां एक शख्स ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Balod Murder News मिली जानकारी के अनुसार, घटना देवरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी जेल में बंद था और कुछ ही दिन पहले वो जमानत पर छुटा था। आरोपी इसी गांव का निवासी है। जिसके बाद आरोपी गांव के की आंगनबाड़ी केंद्र जाकर वहां पढ़ने वाले बच्चों और सहायिका को कमरे से बाहर भगा दिया। जिसके बाद वो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता युगेश्वरी देवांगन की हत्या कर दी। जिसके बाद उसी आंगनबाड़ी केंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतक आरोपी ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।