Balod Laborers Death : छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, 10 फीट नीचे दब गए इतने मजदूर, भारी लापरवाही की वजह से हो गया खौफनाक कांड

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वे मलबे में दब गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Balod Laborers Death : छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, 10 फीट नीचे दब गए इतने मजदूर, भारी लापरवाही की वजह से हो गया खौफनाक कांड

Balod Laborers Death / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 12, 2026 / 09:52 pm IST
Published Date: May 12, 2026 9:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दल्ली राजहरा में सीवरेज लाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत।
  • करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पाइप बिछाने का काम कर रहे थे मजदूर।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू की।

बालोद: Balod Laborers Death  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्ली राजहरा में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ सीवरेज पाइप बिछाने के कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शरू कर दी है।

ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी धंस गई

मिली जानकारी के अनुसार, दल्ली राजहरा में सीवरेज लाइन विस्तार का काम चल रहा था। यहाँ लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे के अंदर उतरकर मजदूर पाइप बिछाने का काम कर रहे थे। Dalli Rajhara Accident इसी दौरान अचानक ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी धंस गई। गड्ढे की गहराई अधिक होने के कारण मजदूरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे सीधे मलबे के नीचे दब गए।

Sewerage Pipe Accident जाँच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन जब तक मजदूरों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत चुकी थीं। फ़िलहाल इस घटना के सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.