India vs Sri Lanka 1st Test Day 3: भारतीय स्पिनरों के जाल में फंसे श्रीलंकाई बल्लेबाज, 248 रनो पर सिमटी श्रीलंका की पहली पारी, टीम इंडिया को मिली इतनी बढ़त
India vs Sri Lanka 1st Test Day 3: पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर खत्म हुई। टीम इंडिया को 178 रनों की बढ़त मिली …

India vs Sri Lanka 1st Test Day 3/Image Credit: X Handle
- पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर खत्म हुई।
- भारत की तरफ से मानव सुथार ने 4 और जडेजा ने लिए 3 विकेट।
- टीम इंडिया को पहली पारी में मिली 178 रनों की बढ़त।
India vs Sri Lanka 1st Test Day 3: नई दिल्ली: बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार (76 रन देकर चार विकेट) और अनुभवी हरफनमौला रविंद्र जडेजा (57 रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को श्रीलंका की पहली पारी को 284 रन पर समेट दिया। भारत को इस तरह पहली पारी में 178 रन की बड़ी बढ़त मिल गयी। श्रीलंका की पारी खत्म होते ही बारिश होने लगी और फिर दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया।
स्पिनरों के सामने नहीं टिक पाए श्रीलंकाई बल्लेबाज
भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली। (India vs Sri Lanka 1st Test Day 3) भारतीय स्पिनरों के सामने श्रीलंका के बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा और टीम ने 90 रन तक पांच विकेट गंवा दिये थे।
दिनुशा और डिकवेला ने खेली शानदार पारी
India vs Sri Lanka 1st Test Day 3: सोनल दिनुशा ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 168 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। अपने चौथे टेस्ट में करियर का पहला शतक जड़ने वाले दिनुशा ने छठे विकेट के लिए निरोशन डिकवेला (80) के साथ 146 रन की साझेदारी कर टीम को खराब शुरुआत से उबारा। लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे डिकवेला ने 115 गेंद की पारी में सात चौके लगाये। इससे पहले दिन की शुरुआत में भारत की पहली पारी 462 रन पर सिमट गयी थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Thana Incharge Transfer Order 2026: थाना प्रभारियों का तबादला, छत्तीसगढ़ के इस जिले के पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल, SP दफ्तर से सूची जारी, देखें
- Career Options After Retirement: नौकरी से रिटायर, लेकिन काम से नहीं! 50-60 की उम्र में भी कमाई के खुल सकते हैं नए रास्ते, जानिए कौन सा करियर रहेगा सबसे बेस्ट!
- HC On Teacher Transfer: अब नहीं होंगे शिक्षकों के तबादले! हाईकोर्ट ने इस वजह से ट्रांसफर पर लगाई रोक, कहा- फिलहाल जहां पोस्टिंग वहीं करिए ड्यूटी
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: India vs Sri Lanka 1st Test Day 3 Live Score

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 amभारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास
02 Oct 2026 | 7:30 am