Balod Pickup Accident News: पिकअप में सवार होकर जा रहे 20 लोग, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें, 12 से अधिक घायल

Balod Pickup Accident News: छत्तीसगढ़ के बालोद से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। मंगचुआ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।

Balod Pickup Accident News: पिकअप में सवार होकर जा रहे 20 लोग, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें, 12 से अधिक घायल

balod news/ image source: IBC24

Modified Date: March 23, 2026 / 08:59 am IST
Published Date: March 23, 2026 8:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • बालोद में पिकअप पलटने से हादसा
  • 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत
  • 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

Balod Pickup Accident News: बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। मंगचुआ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल, अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वाहन में सवार करीब 20 लोगों में से 2 महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Balod Accident News: यह है पूरा मामला

दरअसल, अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वाहन में सवार करीब 20 लोगों में से 2 महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर सुनते ही स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगचुआ थाना क्षेत्र के ग्रामीण मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन तेज गति और सड़क की खराब स्थिति के कारण अनियंत्रित हो गया और पलट कर सड़क किनारे गिर गया। वाहन में कुल लगभग 20 लोग सवार थे, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग

हादसे के समय वाहन में सवार लोग एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। बालोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान दो महिलाओं के रूप में हुई है, जिनकी उम्र क्रमशः 35 और 28 साल बताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।