Balodabazar Exam Cheating Video: वीडियो बनाओगे तो सोच लेना… छत्तीसगढ़ ओपन परीक्षा में खुलेआम नकल का CCTV फुटेज वायरल, सवाल पूछने पर भड़के अधिकारी, मीडियाकर्मी को दी ये धमकी!

Balodabazar Exam Cheating Video: वीडियो बनाओगे तो सोच लेना... छत्तीसगढ़ ओपन परीक्षा में खुलेआम नकल का CCTV फुटेज वायरल, सवाल पूछने पर भड़के अधिकारी, मीडियाकर्मी को दी ये धमकी!

Balodabazar Exam Cheating Video: वीडियो बनाओगे तो सोच लेना… छत्तीसगढ़ ओपन परीक्षा में खुलेआम नकल का CCTV फुटेज वायरल, सवाल पूछने पर भड़के अधिकारी, मीडियाकर्मी को दी ये धमकी!

Balodabazar Exam Cheating Video/Image: AI Generated


Reported By: Sunil Sahu,
Modified Date: May 19, 2026 / 02:42 pm IST
Published Date: May 19, 2026 2:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ओपन स्कूल परीक्षा केंद्र का कथित CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
  • वीडियो में परीक्षा के दौरान नकल जैसी संदिग्ध गतिविधियां होने का दावा किया जा रहा है
  • मीडिया के सवालों पर अधिकारियों के बदसलूकी और धमकी देने के आरोप लगे हैं

Balodabazar Exam Cheating Video: बलौदाबाजार जिले के कसडोल से ओपन स्कूल परीक्षा में कथित नकल का बड़ा मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में वायरल CCTV वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि परीक्षा केंद्र में खुलेआम नकल कराई जा रही थी। जब मीडिया ने जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल पूछे तो अधिकारी भड़क गए और मीडिया कर्मियों से बदसलूकी करते हुए धमकी तक दे डाली।

परीक्षा केंद्र का वीडियो वायरल

मामला कसडोल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का बताया जा रहा है, जहां बीते 30 मार्च को ओपन स्कूल की परीक्षा आयोजित हुई थी। अब परीक्षा केंद्र का कथित CCTV वीडियो (Balodabazar Exam Cheating Video) सामने आया है, जिसमें परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

रिपोर्टर से की बदसलूकी

मीडिया कर्मियों ने जब मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल पूछे, तो अधिकारी जवाब देने के बजाय भड़क गए। आरोप है कि मीडिया से बदसलूकी की गई और कैमरा बंद करने की धमकी तक दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अधिकारियों ने कहा- वीडियो (Balodabazar Exam Cheating Video) बनाओगे तो सोच लेना। इस पूरे मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल समेत परीक्षा केंद्र से जुड़े जिम्मेदार लोग कार्यालय छोड़कर निकल गए। अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि परीक्षा केंद्र में इस तरह की गतिविधियां हो रही थीं तो निगरानी की जिम्मेदारी किसकी थी।

फिलहाल पूरे मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद अब निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.