Jagdalpur Old Couple Death : सोते रहे बेटे-बहू और आधी रात को बुजुर्ग दंपति के बीच शुरू हो गया विवाद, फिर बुजुर्ग ने कर दिया खौफनाक कांड

जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jagdalpur Old Couple Death : सोते रहे बेटे-बहू और आधी रात को बुजुर्ग दंपति के बीच शुरू हो गया विवाद, फिर बुजुर्ग ने कर दिया खौफनाक कांड

Jagdalpur Old Couple Death / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: February 4, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: February 4, 2026 4:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है घटना का मुख्य कारण
  • पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ 73 वर्षीय एक बुर्जुग ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरमाद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

दोनों के बीच अक्सर होता था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड का है। 73 वर्षीय तारा सिंह और उनकी 70 वर्षीय पत्नी विजय कौर अपने दोनों बेटे और बहु के साथ रहते है। Jagdalpur crime news  तारा सिंह और उनकी पत्नी विजय कौर घर के नीचे मंज़िल में रहते थे वहीँ दोनों के बेटे , बहू और बेटी घर की ऊपरी मंज़िल में रहते थे। बताया जा रहा है की दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बीती रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिस पर बेटा और बहू नीचे आए और दोनों को शांत कराया और फिर सभी ऊपर चले गए।

हत्या करने के बाद खुद भी लगा ली फांसी

इसके बाद दोनों के बीच देर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया। विवाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में तारा सिंह ने मोटे लकड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया और मौके पर ही विजय कौर की मौत हो गई। इस पूरे घटना को अंजाम देने के बाद तारा सिंह ने भी घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। Chhattisgarh crime news इस पूरे घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फ़िलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.