Bemetara Wall Collapse News: खाना खाने के बाद हाथ धो रही थीं दो मासूम बहनें, तभी हुआ कुछ ऐसा… पलभर में छिन गई दोनों की जिंदगी, गांव में मातम

Bemetara Wall Collapse News: जिले में एक कच्ची ईट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, दबकर दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई।

Bemetara Wall Collapse News: खाना खाने के बाद हाथ धो रही थीं दो मासूम बहनें, तभी हुआ कुछ ऐसा… पलभर में छिन गई दोनों की जिंदगी, गांव में मातम

Bemetara Wall Collapse/Photo Credit: IBC24 File


Reported By: Mohan Patel,
Modified Date: June 28, 2026 / 02:25 pm IST
Published Date: June 28, 2026 1:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बेमेतरा के राउरपुर गांव में कच्ची दीवार गिरने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत
  • हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, गांव में शोक का माहौल

Bemetara Wall Collapse News: बेमेतरा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक कच्ची ईट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

कैसे हुआ हादसा

Bemetara Wall Collapse News जानकारी के अनुसार, जिले के ग्राम राउरपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। परिजन ने बताया कि खाना खाने के बाद बर्तन साफ कर रहे थे। इसी दौरान शशिकला खंडेलवाल घर के पास बनी कच्ची दीवार के पास बर्तन मांज रही थीं, उनके साथ दो मासूम बच्चियां भी हाथ धो रह थीं, तभी अचानक जर्जर कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और तीनों मलबे में दब गए। हादसे में 12 वर्षीय वंशिक कोशले और 10 वर्षीय राधिका कोशले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बच्चियों की बुआ शशिकला खंडेलवाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। (Wall Collapse Accident)

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Bemetara Wall Collapse News घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, बेमेतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। वहीं इस हृदयविदारक घटना से ग्राम राउरपुर में मातम का माहौल है।

  ये भी पढ़ें 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.