Fight between MLA and MP: ‘तमीज से बात करिए…’ कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आपस में भिड़े सांसद और विधायक, पार्टी के ही नेता ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

Fight between MLA and MP: 'तमीज से बात करिए...' कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आपस में भिड़े सांसद और विधायक, पार्टी के ही नेता ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

Modified Date: June 28, 2026 / 01:08 pm IST
Published Date: June 28, 2026 1:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सपा बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा
  • बहस का वीडियो वायरल
  • तमीज से बात करिए' पर बढ़ा विवाद

दुर्गेश कश्यप, बांदा: Fight between MLA and MP समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी बैठक के दौरान बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी पटेल और बबेरू विधायक विशंभर यादव के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार दोपहर को शहर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी बैठक का है। वीडियो सामने आने के बाद जिले की राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सांसद और विधायक के बीच बहस

Fight between MLA and MP जानकारी के अनुसार, जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की गतिविधियों और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान सांसद कृष्णा देवी पटेल ने अपनी बात रखते हुए नाराजगी जाहिर की। वायरल वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि, “बेइज्जती करना आता है… हम अखिलेश भैया से भी कह चुके हैं कि हमारे साथ जो हो रहा है, वह बबेरू विधायक कर रहे हैं और कोई नहीं कर रहा।” सांसद के इस बयान के बाद बैठक का माहौल अचानक गर्मा गया।

तमीज से बात करिए: विधायक विशंभर यादव

सांसद की टिप्पणी पर बबेरू विधायक विशंभर यादव ने तत्काल आपत्ति जताई। वह अपनी सीट से खड़े होकर बोले, “देखिए, तमीज से बात करिए। मैंने आपका नाम नहीं लिया है। तमीज से बात करिए।” इसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी बहस होती रही। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया, जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ और बैठक आगे बढ़ी।

बहस का वीडियो वायरल

सूत्रों की मानें तो सांसद और विधायक समर्थकों के बीच पिछले काफी समय से राजनीतिक वर्चस्व और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मतभेद चल रहे थे। हालांकि यह मतभेद पहले कभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए थे, लेकिन शुक्रवार की बैठक में दोनों नेताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी। बैठक में मौजूद किसी कार्यकर्ता ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कार्यकारिणी की बैठक हुआ बवाल

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिले में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। समर्थकों के बीच भी इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही सांसद या विधायक की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आई है। बावजूद इसके, पार्टी की बैठक में हुई यह बहस अब जिले की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"