Satendra Soni Viral Video: इस एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, रोते हुए मांगी मदद, आप भी देखें वीडियो
Satendra Soni Viral Video: लापता लेडीज़ फिल्म में अपने रोल के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी को जान से मारने की धमकी मिली है।
Satendra Soni Viral Video/Photo Credit: X
- 'लापता लेडीज़' के अभिनेता सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर कर गंभीर आरोप लगाए
- एक्टर का दावा- फीस मांगने पर प्रोड्यूसर ने धमकाया और होटल से बाहर निकलवा दिया
- सतेंद्र सोनी ने बताया कि वह मैहर से सुरक्षित मुंबई पहुंच चुके हैं और पुलिस व समर्थकों का धन्यवाद किया
Satendra Soni Viral Video: लापता लेडीज़ फिल्म में अपने रोल के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर सतेंद्र सोनी को जान से मारने की धमकी मिली है, सतेंद्र मिर्जापुर: द फ़िल्म जैसी कई फिल्मों में नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। एक्टर सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। सतेंद्र का रोते हुए वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद चिंता बढ़ गई है। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि एक प्रोड्यूसर पुष्पेंद्र सिंह ने उन्हें फिल्म की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के मैहर बुलाया था, उसने मना कर दिया। और जान से मारने की धमकी देने लगा।
रोते हुए मांगी मदद
Satendra Soni Viral Video दरअसल, सतेंद्र सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए मैहर पहुंचे थे, जिसके लिए डायरेक्टर ने उन्हें 50 हजार साइनिंग अमाउंट दिया था। लेकिन, 8 दिन की शूटिंग के बाद डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फीस मांगने पर उन्हें धमकाया गया और जबरन होटल से बाहर कर दिया गया। जिससे परेशान होकर सतेंद्र सोनी ने मदद की गुहार लगाई है।
Concern Grows After Actor Satendra Soni's Distress Video Surfaces Online
Actor Satendra Soni, known for his role in Laapataa Ladies, reportedly shared an emotional video on Facebook alleging that a producer who had called him to Maihar, Madhya Pradesh, for a film shoot refused… pic.twitter.com/73CexzME8U
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) June 27, 2026
मुंबई पहुंचे सत्येंद्र सोनी
Satendra Soni Viral Video इस घटना के बीच सतेंद्र सोनी ने एक और वीडियो शेयर कर बताया कि वह सुरक्षित मैहर से मुंबई पहुंच चुके हैं। उनके साथ श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा के भी मौजूद है। सत्येंद्र सोनी ने कहा कि हम मुंबई सुरक्षित पहुंच गए हैं बहुत बहुत धन्यवाद मैहर पुलिस का और जिन लोगों ने भी हमें सपोर्ट किया।
Actor Satendra Soni Reaches Mumbai Safely, Raises Concerns Over Alleged Threats
Actor Satendra Soni has safely reached Mumbai at around 5 a.m., accompanied by Shridhar Dubey and Pankaj Sharma,
However, the incident has raised serious concerns after Soni had earlier alleged… https://t.co/VxQDHbPeLO pic.twitter.com/I8UwCq76MQ
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) June 28, 2026
इस घटना पर लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहें है।
Satendra Soni Viral Video एक यूजर ने लिखा, छोटू के साथ अन्याय। “लापता लेडीज़” में छोटू के किरदार से मशहूर सतेंद्र सोनी अपनी छोटी-सी उम्र में भगवान भरोसे, मिर्जापुर: द फ़िल्म जैसी कई फिल्मों में नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं।
आज सतेंद्र रो रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि पुष्पेंद्र सिंह नामक प्रोड्यूसर ने उन्हें काम के लिए मध्य प्रदेश बुलाया। उन्होंने मेहनत से तैयारी की और 7–8 दिन तक फिल्म के लिए काम किया, लेकिन जब मेहनताना देने की बारी आई तो उन्हें धमकाया गया और जबरन होटल से बाहर कर दिया गया।
कितनी शर्म की बात है कि फिल्मों में न्याय की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग एक गरीब और छोटे कलाकार का मेहनताना तक नहीं दे रहे हैं और उसे इस कदर जलील कर रहे हैं कि उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करके न्याय की मांग करनी पड़ रही है। ऐसा सिर्फ सतेंद्र के साथ ही नहीं होता, बल्कि अनेक छोटे कलाकारों को भी इसी तरह रोना-गिड़गिड़ाना पड़ता है। MP सरकार से निवेदन है कि भाई को न्याय दिलाया जाए।
छोटू के साथ अन्याय। 💔
"लापता लेडीज़" में छोटू के किरदार से मशहूर सतेंद्र सोनी अपनी छोटी-सी उम्र में भगवान भरोसे, मिर्जापुर: द फ़िल्म जैसी कई फिल्मों में नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं।
आज सतेंद्र रो रहे हैं। उन्होंने एक… pic.twitter.com/bL9bMGBZnP
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) June 27, 2026
ये भी पढ़ें
- Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: इन राशियों के करियर और लव लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव, होगी धनवर्षा, जानें आज का अपना राशिफल
- India Biggest Temples with Donation: अयोध्या का राममंदिर नहीं बल्कि भारत के ये मंदिर किसी खजाने से कम नहीं.. कई देशो की GDP से ज्यादा है हर साल का चढ़ावा, देखें तस्वीरों में
- Kushinagar Road Accident News: तेज रफ़्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक साथ इतने लोगों की हुई मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Facebook


