Govt Relaxes Diesel Sale Restrictions: अब डिब्बे और बैरल में मिलेगा डीजल, किसानों के हित को देखते हुए भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यहां के सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

Govt Relaxes Diesel Sale Restrictions: अब डिब्बे और बैरल में मिलेगा डीजल, किसानों के हित को देखते हुए भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यहां के सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

Govt Relaxes Diesel Sale Restrictions: अब डिब्बे और बैरल में मिलेगा डीजल, किसानों के हित को देखते हुए भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यहां के सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

Govt Relaxes Diesel Sale Restrictions: अब डिब्बे और बैरल में मिलेगा डीजल, किसानों के हित को देखते हुए भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यहां के सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी / Image: AI GeneratedGovt Relaxes Diesel Sale Restrictions: अब डिब्बे और बैरल में मिलेगा डीजल, किसानों के हित को देखते हुए भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यहां के सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी / Image: AI Generated

Modified Date: June 28, 2026 / 01:47 pm IST
Published Date: June 28, 2026 1:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • किसानों को बड़ी राहत
  • अब डिब्बे में मिल सकेगा डीजल
  • सिर्फ पहचान पत्र दिखाना होगा

कोलकाता:  Govt Relaxes Diesel Sale Restrictions पश्चिम बंगाल सरकार ने कृषि, स्वास्थ्य सेवाओं और चाय उद्योग जैसे आवश्यक क्षेत्रों के लिए कंटेनरों और बैरल में डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियों में ढील दे दी है। यह फैसला विभिन्न क्षेत्रों द्वारा जताई गई उन चिंताओं के बाद लिया गया, कि इन प्रतिबंधों के कारण दैनिक कार्य और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। शुभेंदु ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लोगों का दैनिक जीवन और राज्य की अर्थव्यवस्था बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलती रहे।

किसानों के लिए बड़ी राहत

Govt Relaxes Diesel Sale Restrictions मुख्यमंत्री ने कंटेनरों में डीजल की आपूर्ति पर हाल में लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कदम से किसानों, अस्पतालों और आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाली एजेंसियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मेहनती किसान भाइयों, विभिन्न अस्पतालों और आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं को अपना कामकाज करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जनहित की रक्षा के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने तुरंत हस्तक्षेप किया।’’

डिब्बे में ले सकेंगे डीजल

शुभेंदु ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रमुख तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि, खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं और चाय बागानों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को डीजल संबंधी पाबंदियों से छूट दें। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप इन आवश्यक क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति, संगठन और उपभोक्ता अब कंटेनरों या बैरल में डीजल खरीद सकेंगे तथा उसे बिना किसी कठिनाई के ले जा सकेंगे।

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने दी खुशखबरी

शुभेंदु ने कहा, ‘‘डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ग्राहकों को पेट्रोल पंपों पर केवल बुनियादी पहचान संबंधी दस्तावेज दिखाने होंगे।’’ उन्होंने कहा कि यह फैसला आवश्यक सेवाओं और आर्थिक गतिविधियों में किसी तरह की रुकावट को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"