मानवता को करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार: लोकसभा अध्यक्ष बिरला

मानवता को करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार: लोकसभा अध्यक्ष बिरला

मानवता को करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार: लोकसभा अध्यक्ष बिरला
Modified Date: June 18, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: June 18, 2026 7:51 pm IST

रायपुर, 18 जून (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को कहा कि भगवान महावीर के विचार मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष बिरला और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण और सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में शामिल हुए।

दोनों अतिथियों ने आचार्य पद पर प्रतिष्ठित हो रहे विनयकुशल मुनि महाराज को नमन किया।

उन्होंने कहा कि भगवान महावीर और जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व तनाव और संघर्षों से जूझ रहा है, तब जैन दर्शन की शिक्षाएं और अधिक प्रासंगिक हो गई हैं।

बिरला ने कहा कि विनयकुशल मुनि जी महाराज का आचार्य पदारोहण संपूर्ण जैन समाज के लिए गौरव का क्षण है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के विभिन्न राज्यों से आए संतों-साध्वियों, श्रद्धालुओं और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस आयोजन से पूरे प्रदेश में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

उन्होंने 14 वर्षीय बाल मुनि शतावधानी हंसभद्रमुनि महाराज को भी नमन करते हुए कहा कि इतनी कम आयु में उनकी अद्भुत स्मरणशक्ति, एकाग्रता और ज्ञान-साधना सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक परंपराओं की भूमि है तथा राज्य सरकार सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ सभी वर्गों के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद थे।

भाषा संजीव नरेश

नरेश


लेखक के बारे में