ED Raid at Bhupesh Baghel’s House: भूपेश बघेल के घर दबिश में ईडी को क्या मिला? 11 घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद किया खुलासा, देखें वीडियो
11 घंटे की पूछताछ के बाद अपने घर के बाहर आए भूपेश बघेल, Bhupesh Baghel came out of his house after 11 hours of interrogation

भिलाईः ED Raid at Bhupesh Baghel's House छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल और बेटे चैतन्य के घर पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने दबिश दी। ईडी के अधिकारी सुबह से दस्तावेज खंगाल रहे थे। कार्रवाई के बीच नोट गिनने और सोना जांचने की मशीनें भी मंगाई गई है। 11 घंटे की पूछताछ के बाद भूपेश बघेल अपने घर के बाहर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। भूपेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है और बौखलाहट में ED भेजी है। जबरन कार्रवाई की जा रही है। ये सब एक षड्यंत्र का नतीजा है, जिसमें कांग्रेस के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। प्रताड़ित किया जा रहा है। बिना सर्च वारंट के आए थे। 7 साल पुराने मामले में क्लीन चिट मिली। इसलिए अब ये षडयंत्र किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित किया। छापे को लेकर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने मुझे विधानसभा जाने से मना किया। मोबाइल मांगा, नहीं दिया तो बात करने से मना किया। अभिषेक सिंह के एक मामले की फाइल थी वो मिली। सोना चांदी नहीं ले गए। 33 लाख रूपया नगद मिला। हमने इसका हिसाब दिया। पत्नी, बहू और बच्चों बेटे की अलमारी खंगाल ली, लेकिन उनको कुछ मिला। विधानसभा में सवाल पूछना अपराध हो गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=rztfytlbpug
बता दें कि भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची। कार्रवाई के बीच नोट गिनने और सोना जांचने की मशीनें भी मंगाई गई है। इस बीच ED की कार पर बाहर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। सुरक्षा में लगे जवान भी भागते दिखे। ED के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता अधिकारियों की कार को रोकते भी दिखे। इस बीच उनकी पुलिस से झड़प हुई है।
करीबियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी
ED Raid at Bhupesh Baghel's House बता दें कि चैतन्य बघेल से जुड़े कई ठिकानों समेत 14 जगहों पर छापे पड़े हैं। 2100 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को भी लाभ पहुंचाने का दावा किया गया है। चैतन्य के करीबी और सहयोगी लक्ष्मीनारायण बंसल और पप्पू बंसल के ठिकानों पर भी कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा भिलाई के नेहरू नगर में मनोज राजपूत, चरोदा में अभिषेक ठाकुर और संदीप सिंह, कमल अग्रवाल किशोर राइस मिल दुर्ग, सुनील अग्रवाल सहेली ज्वेलर्स दुर्ग और बिल्डर अजय चौहान के यहां भी ED की कार्रवाई चल रही है।
Read More : Rohit sharma retirement: कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट से संन्यास को लेकर कही ये बड़ी बात, जानिए
लेन-देन के खेल.. सपड़ म बघेल || पंचयती #Panchayti | #BhupeshBaghel | #Congress | #EDRaid | #Chhattisgarh | #CGNews | @Rachana_Nitesh | @INCChhattisgarh | @BJP4CGState https://t.co/xwEyDckSXy
— IBC24 News (@IBC24News) March 10, 2025
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhupesh Baghel came out of his house after 11 hours of interrogation
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm