Bilaspur Dam Accident: पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ हुआ ऐसा खौफनाक कांड, सुनकर कांप जाएगी रूह… देखते ही देखते पानी में…

Bilaspur Dam Accident: पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ हुआ ऐसा खौफनाक कांड, सुनकर कांप जाएगी रूह... देखते ही देखते पानी में समा गए...

Bilaspur Dam Accident: पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ हुआ ऐसा खौफनाक कांड, सुनकर कांप जाएगी रूह… देखते ही देखते पानी में…

Bilaspur Dam Accident/Image: AI Generated

Modified Date: May 19, 2026 / 11:38 am IST
Published Date: May 19, 2026 11:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर के चचेई डैम में नहाने के दौरान बच्चा पानी में डूबने लगा
  • बच्चे को बचाने उतरा युवक गहरे पानी में चला गया और दोनों की मौत हो गई
  • पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शव बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है

Bilaspur Dam Accident: बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के चचेई डैम में पिकनिक मनाने गए लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि डैम में नहाने के दौरान एक बच्चा पानी में डूबने लगा। बच्चे को बचाने के लिए एक युवक तुरंत पानी में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने से वह खुद भी डूब गया और उसकी मौत हो गई।

खुद गहरे पानी में समा गया धीरज

जानकारी के अनुसार, जरहाभाठा क्षेत्र से करीब 10-15 युवक रविवार को पिकनिक मनाने रतनपुर क्षेत्र के लछनपुर स्थित चचई डैम (Bilaspur Dam Accident) गए थे। कुछ लड़के डैम में नहा रहे थे, तभी एक लड़का अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान बच्चे को डूबते देखकर जरहाभाठा जतिया तालाब के पास रहने वाला धीरज रात्रे (20) डैम में कूद गया। उसने किसी तरह पीठ पर लाद कर बच्चे को बाहर निकाला, जिसके बाद खुद गहरे पानी में समा गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम (Bilaspur Dam Accident) मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पिकनिक मनाने गए लोगों के साथ हादसा

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कोटा थाना क्षेत्र के चचेई डैम में पिकनिक (Bilaspur Dam Accident) मनाने गए लोगों के साथ हादसा हुआ है। एक बच्चा पानी में डूबने लगा था, जिसे बचाने के प्रयास में एक युवक गहरे पानी में चला गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

जागेश साहू- 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.