Bilaspur Violence Case Update: दो पक्षों के बीच झड़प का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बवाल और पथराव के बाद न्यायधानी में बना था तनाव का माहौल

Bilaspur Violence Case Update: बिलासपुर में दो पक्षों के बीच हुई झड़प के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Bilaspur Violence Case Update: दो पक्षों के बीच झड़प का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बवाल और पथराव के बाद न्यायधानी में बना था तनाव का माहौल

Bilaspur Violence Case Update/Image Credit: File

Modified Date: September 1, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: September 1, 2026 10:31 pm IST

Bilaspur Violence Case Update: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बीते शनिवार दो पक्षों में हुई झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। वहीं अब बवाल और पथराव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। SSP रजनेश सिंह ने आरोपी के पुलिस हिरासत में होने की पुष्टि की है।

पुलिस के दबाव में किया सरेंडर

मिली जानकारी के अनुसार, सुहैल खान ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच सरेंडर किया है। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस की कार्रवाई के चलते आरोपी ने आखिरकार सरेंडर कर दिया। (Bilaspur Violence Case Update)

बवाल में मुख्य किरदार माना जा रहा सुहैल

Bilaspur Violence Case Update: पुलिस के अनुसार, बीते शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम के बीच विवाद के बाद स्थिति बिगड़ गई थी। देखते ही देखते मामला झड़प और पथराव तक पहुंच गया था। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सुहैल खान को मुख्य किरदार माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं, घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.