Bilaspur Budget Session Video: विपक्ष के एम्बुश में फंसी मेयर पूजा विधानी से.. नहीं दे पाई विपक्ष के सवालों का जवाब, मुस्लिम महिला पार्षद ने किसे कहा ‘सुपर मेयर?’.. देखें Video

Bilaspur Budget Session Hungama Video: बिलासपुर बजट सत्र में हंगामा, विपक्ष ने मेयर पर सवाल उठाए, सदन में तीखी नोकझोंक और विवाद बढ़ा

Bilaspur Budget Session Video: विपक्ष के एम्बुश में फंसी मेयर पूजा विधानी से.. नहीं दे पाई विपक्ष के सवालों का जवाब, मुस्लिम महिला पार्षद ने किसे कहा ‘सुपर मेयर?’.. देखें Video

Bilaspur Budget Session Hungama Video || IMAGE- ibc24 News File

Modified Date: April 14, 2026 / 02:59 pm IST
Published Date: April 14, 2026 2:59 pm IST

बिलासपुर: नगर पालिक निगम की सामान्य सभा लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित हुई, जहां वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1301 करोड़ 67 लाख 58 हजार रुपये का बजट महापौर पूजा विधानी ने सदन में पेश किया। (Bilaspur Budget Session Hungama Video) बजट प्रस्तुति के दौरान जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, सदन का माहौल गर्म हो गया और हंगामे की स्थिति बन गई।

विपक्षी पार्षदों का आरोप, निधि का उपयोग असमान रूप से

मेयर निधि के खर्च को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने महापौर पर भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए। विपक्ष का कहना था कि निधि का उपयोग समान रूप से नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस पार्षदों ने निगम प्रशासन और सत्तापक्ष को घेरते हुए असंतोष जताया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, जिससे सदन का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा।

जमकर हुई नारेबाजी, मौन रही मेयर

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने आरोप लगाया कि छोटे ठेला और रेहड़ी वालों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े कब्जाधारियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। साथ ही अवैध वसूली के आरोप भी सदन में गूंजे, जिस पर सभापति ने अधिकारियों के रवैए पर सवाल खड़े किए। (Bilaspur Budget Session Hungama Video) सफाई ठेके को एक्सटेंशन देने के फैसले का कांग्रेस पार्षदों ने जोरदार विरोध किया और बिना सामान्य सभा की सहमति के लिए गए निर्णय पर नारेबाजी तक की स्थिति बन गई। विपक्ष ने ठेका कंपनी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पेश किया।

आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस के बीच बजट पेश

सभा के दौरान एक अनोखा मामला भी सामने आया, जब एक पार्षद ने अपने वार्ड में जलभराव की समस्या उठाते हुए नाली निर्माण नहीं होने पर नाव खरीदने की मांग रख दी। कुल मिलाकर हंगामे, आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस के बीच बजट पेश किया गया। अब देखना होगा कि इस बजट से शहर की समस्याओं का कितना समाधान हो पाता है और आम जनता को कितनी राहत मिलती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से भारत में 25 लाख लोगों के गरीबी की चपेट में आने का खतरा: रिपोर्ट

‘डॉक्टर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ के लिए बजट जारी कर झूठा संदेश देना चाहती है भाजपा सरकार : अखिलेश

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने विशेष चुनावों में जीत हासिल करके बहुमत वाली सरकार बनाई

चीन का निर्यात मार्च में 2.5 प्रतिशत बढ़ा, पिछले दो महीनों की तुलना में काफी धीमा

विजडन पुरस्कारों में भारतीयों का दबदबा: दीप्ति महिला और अभिषेक टी20 के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown