BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bilaspur News: हर बारिश में तालाब बन जाती हैं सड़कें, डर के साए में जी रहे न्यायधानी के लोग, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

हर बारिश में तालाब बन जाती हैं सड़कें, डर के साए में जी रहे न्यायधानी के लोग…Bilaspur News: Roads turn into ponds every time it rains

Bilaspur News | Image Source | IBC24

Bilaspur News | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 15 Jun 2025 | 4:26 pmModified: 15 Jun 2025 | 4:33 pm
HIGHLIGHTS
  1. विवेकानंद नगर की गलियों में जलजमाव बना मुसीबत,
  2. बरसात शुरू होते ही फिर बढ़ीं लोगों की मुश्किलें,
  3. हर बारिश में सड़क बन जाती है तालाब,

बिलासपुर: Bilaspur News: जहां एक ओर पूरे प्रदेश में मानसून का स्वागत किया जा रहा है वहीं प्रदेश में न्यायधानी के लोग अब न्याय की गुहार लगा रहे है। गुहार इसलिए क्योंकि बिलासपुर के मोपका क्षेत्र स्थित विवेकानंद नगर के लोग भारी चिंता और डर के साये में हैं। विशेषकर गली नंबर 8 में जलजमाव की गंभीर समस्या हर साल की तरह इस बार भी मुंह बाए खड़ी है। मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से पहले ही यहां की स्थिति चिंताजनक हो गई है। सड़कें नालों में तब्दील हो गई हैं और हर घर के बाहर जलभराव ने जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

Read More : Jagannath Rath Yatra 2025 : 26 या 27 कब है जगन्नाथ रथ यात्रा? जानिए क्या है इसकी सही तिथि और इसका महत्व 

Bilaspur News: स्थानीय रहवासियों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी बरसात ने विवेकानंद नगर, मोपका के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। गली नंबर 8 के लोगों के लिए बरसात अब किसी आफत से कम नहीं। पानी भराव की विकराल समस्या ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। आईबीसी24 की टीम जब मौके पर पहुंची तो स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है बल्कि वर्षों से चली आ रही है। हर मानसून में गली जलमग्न हो जाती है जिससे आवाजाही ठप पड़ जाती है।

Read More : Indore Love Jihad Case: हिन्दू लड़कियों के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़े गए दो मुस्लिम युवक, कांग्रेस पार्षद पर युवतियों से निकाह के लिए 3 लाख देने का आरोप, FIR दर्ज

स्थानीय निवासी बताते हैं कि नाली निर्माण अधूरा है और सड़क अब तक नहीं बन पाई है यही कारण है कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी और बरसात का पानी गली में एकत्र हो जाता है। जलजमाव के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायतें की गईं आवेदन दिए गए लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला नतीजा शून्य रहा।

Read More : IMD Red Alert for Heatwave: पानी नहीं आसमान से बरसेगी आग!.. मौसम विभाग का गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी.. 45 डिग्री से पार जाएगा तापमान

Bilaspur News: पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने के चलते हल्की बारिश में ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। लोगों का कहना है कि वे कई मंचों पर शिकायत दर्ज करवा चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आईबीसी24 की टीम इस जनहित के गंभीर मुद्दे को जिम्मेदारों तक पहुंचाना चाहती है ताकि जल्द से जल्द समाधान हो और गली नंबर 8 के लोग चैन की सांस ले सकें। बरसात हर साल आएगी लेकिन यह जरूरी है कि वह आफत बनकर न आए इसके लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे। अब देखने वाली बात होगी की न्यायधानी के विवेकानंद नगर के लोगों को न्याय मिलेगा या फिर बारिश में फिर से वही बेबस जिंदगी जीने को मजबूर रहेंगे।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस क्षेत्र में नाली और सड़क निर्माण अधूरा है, जिससे हर साल बारिश में पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं होता और गलियां जलभराव से भर जाती हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bilaspur News: Roads turn into ponds every time it rains, people of the judicial capital are living in fear, when will the administration wake up?

शहर की खबरें

बिलासपुर

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm