Delhi School Bomb Threat: राजधानी के इन 9 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंप, खाली कराए गए स्कूल, तलाश अभियान जारी

Delhi School Bomb Threat: राजधानी के इन 9 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंप, खाली कराए गए स्कूल, तलाश अभियान जारी

Delhi School Bomb Threat: राजधानी के इन 9 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंप, खाली कराए गए स्कूल, तलाश अभियान जारी

Delhi School Bomb Threat/Image Source: symbolic

Modified Date: February 9, 2026 / 10:53 am IST
Published Date: February 9, 2026 10:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के नौ स्कूलों को बम की धमकी
  • बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद
  • सुबह 8:30 से 9:00 के बीच आए कॉल

दिल्ली: Delhi School Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के कई नामी स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में स्थित कुल 9 स्कूलों को बम धमाके की धमकी भरी कॉल्स प्राप्त हुईं। ये सभी कॉल्स सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की गईं।

एक साथ 9 स्कूल बने निशाना (Delhi Bomb Threat)

Delhi School Bomb Threat: धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें तत्काल संबंधित स्कूलों में पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। एहतियातन स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसर के हर कोने की गहन तलाशी शुरू की। कई स्कूलों में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छुट्टी घोषित कर दी गई जबकि अभिभावकों को भी तुरंत सूचित किया गया ताकि वे अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जा सकें।

राजधानी में बम कॉल से अफरा-तफरी (School Bomb Threat News)

Delhi School Bomb Threat: फिलहाल किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वाले की पहचान और कॉल्स के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में दिल्ली के स्कूलों को इस तरह की धमकियां बार-बार मिल रही हैं जिससे अभिभावकों और स्कूल प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat News)

  1. दिल्ली कैंट का लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल
  2. श्रीनिवासपुरी का केम्ब्रिज स्कूल
  3. रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल
  4. न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का केम्ब्रिज स्कूल
  5. सादिक नगर का इंडियन स्कूल
  6. रोहिणी का CM श्री स्कूल
  7. आईएनए का DTA स्कूल
  8. रोहिणी का बाल भारती स्कूल
  9. न्यू राजेंद्र नगर का वनस्थली स्कूल

यह भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।