Pariksha Pe Charcha 2nd Session Live: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का दूसरा सत्र हुआ शुरू, विद्यार्थियों से बात कर रहे पीएम मोदी, देखें लाइव
Pariksha Pe Charcha 2nd Session Live: पीएम मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का दूसरा सत्र आज हो रहा है।
Pariksha Pe Charcha 2nd Session Live/Image Credit: IBC24.in
- पीएम मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का दूसरा सत्र आज हो रहा है।
- कार्यक्रम के दूसरे सत्र का लाइव प्रसारण 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है।
- कार्यक्रम प्रधानमंत्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और दूरदर्शन पर लाइव दिखाया जा रहा है।
Pariksha Pe Charcha 2nd Session Live: नई दिल्ली: पीएम मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का दूसरा सत्र आज हो रहा है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र का लाइव प्रसारण 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। यह वार्षिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और दूरदर्शन पर लाइव दिखाया जा रहा है, और इसे शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित किया जा रहा है ताकि हर छात्र आसानी से इसमें शामिल हो सके। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ चर्चा कर रहे हैं।
इन राज्यों के छात्रों से पीएम ने की चर्चा
वहीं, दूसरे सत्र में भारत के छात्रों को एक साथ लाया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, (Pariksha Pe Charcha 2nd Session Live) गुजरात और असम के छात्रों से बातचीत की। इस सत्र में छात्रों की विभिन्न आवाजें सुनी गईं, अनुभव साझा किए गए, और परीक्षा की तैयारी में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए जरूरी सलाह दी गई।
छात्रों को सलाह देंगे पीएम मोदी
Pariksha Pe Charcha 2nd Session Live: इसके साथ ही प्रधानमंत्री बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के साथ परीक्षा की तैयारी और दूसरी चुनौतियों से कैसे लड़ें, इससे जुड़ी सलाह देंगे। इस बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन में 4.5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। पहला एपिसोड 6 फरवरी को टेलीकास्ट हुआ था। इस सत्र में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के कई सवालों के जवाब दिए थे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Gold Rate 9 February 2026: सप्ताह के पहले दिन सस्ता हुआ सोना! आज अचानक घट गए 10 ग्राम के रेट! चेक करें अपने शहर में 18K, 22K और 24K का भाव
- Kanpur Lamborghini Accident Video: हवा में 10 फीट ऊपर उछल गया बाइक सवार, जब रईसजादे ने तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार से मारी टक्कर, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह
- Ruhi Singh Dirty Chats Leaked: मस्ती 4 की एक्ट्रेस के नाम से गंदी चैट्स वायरल! WhatsApp पर डबल मीनिंग बातें, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Facebook


