CM Yogi Video: अपने गांव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां और परिवार वालों से की मुलाकत, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

CM Yogi Video: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने अपनी मां, बहनों और भाइयों से मुलाक़ात की।

CM Yogi Video: अपने गांव पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां और परिवार वालों से की मुलाकत, देखें भावुक कर देने वाला वीडियो

CM Yogi Video/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 9, 2026 / 11:06 am IST
Published Date: February 9, 2026 11:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर पहुंचे।
  • सीएम योगी ने गांव में अपनी मां, बहनों और भाइयों से मुलाक़ात की।
  • सीएम योगी को देखने के बाद उनकी मां भावुक हो गई।

CM Yogi Video: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गांव पंचूर पहुंचे। यहां उन्होंने जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में (CM Yogi Video) नवनिर्मित दो मंजिला कक्षा कक्ष भवन के लोकार्पण किया और पंचूर गांव में निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया।

मां और बहनों से मिले सीएम योगी

CM Yogi Video:  अपने गांव पहुंचने के बाद सीएम योगी ने अपनी मां सावित्री देवी, बहन पुष्पा देवी, शशि देवी, भाई मानवेंद्र बिष्ट, शैलेंद्र बिष्ट, महेंद्र बिष्ट समेत परिवार के लोगों से मुलाकात की। सीएम योगी को देखकर उनकी मां भावुक हो गई। सीएम योगी घर पर भी ग्रामीणों से मुलाक़ात करते रहे और उसके बाद अपनी दोनों बहनों और वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर (CM Yogi Video)  अभिवादन करते हुए विदा हुए।

गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय पहुंचे सीएम योगी

CM Yogi Video:  मां और परिवार वालों से मुलाकात के बाद सीएम योगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर सीएम योगी ने परिसर में स्थापित महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इतना ही नहीं सीएम योगी ने विद्यालय परिसर में आम के पौधे का रोपण किया और कर्मचारियों को परिसर में पौधे लगाने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने (CM Yogi Video)  महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित विज्ञान लैब एवं कंप्यूटर लैब का निरीक्षण किया। स्थानीय विधायक विधायक रेनू बिष्ट को खेल मैदान को मिनी स्टेडियम में विकसित करने के लिए कहा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.