CG Train Cancelled List : 8 दिन तक थम जाएगी ट्रेनों की रफ्तार! 13 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर पढ़ लें ये जरूरी खबर

अकलतरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 11 से 18 अप्रैल तक 13 ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।

CG Train Cancelled List : 8 दिन तक थम जाएगी ट्रेनों की रफ्तार! 13 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर पढ़ लें ये जरूरी खबर

CG Train Cancelled List / Image Source : FILE

Modified Date: April 10, 2026 / 11:35 pm IST
Published Date: April 10, 2026 11:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अकलतरा स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों पर असर।
  • 13 ट्रेनें रद्द, 2 ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट।
  • 11 से 18 अप्रैल तक यात्रियों को परेशानी।

बिलासपुर :CG Train Cancelled List  बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अकलतरा स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने वाला है। इस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रेल प्रशासन के अनुसार, यह कार्य 11 अप्रैल से शुरू होकर 18 अप्रैल तक चलेगा, जिसके कारण इस दौरान ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा।

13 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

दरअसल बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाना है। Chhattisgarh Train News इस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे ने कुल 13 ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, दो ऐसी ट्रेनें भी हैं जिन्हें उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त (Short-Terminate) कर दिया जाएगा। आपकों बता दें की अगले 8 दिनों तक ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा रहेगा और 11 से 18 अप्रैल के बीच ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.