शह मात The Big Debate: शिकवा, सलाह, संतुलन, मीटिंग का माजरा क्या है? विपक्ष ने लगाया आपसी सिरफुट्टवल का आरोप, बीजेपी में बड़ी बैठक क्या है असली मकसद?

CG BJP Meeting News: छत्तीसगढ़ भाजपा में आपसी सत्ता-संगठन के बीच समन्वय को लेकर मंगलवार से दो दिनों की बैठक शुरू हुई।

शह मात The Big Debate: शिकवा, सलाह, संतुलन, मीटिंग का माजरा क्या है? विपक्ष ने लगाया आपसी सिरफुट्टवल का आरोप, बीजेपी में बड़ी बैठक क्या है असली मकसद?

CG BJP Meeting News/Image Credit: IBC24

Modified Date: August 25, 2026 / 11:56 pm IST
Published Date: August 25, 2026 11:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ भाजपा में आपसी सत्ता-संगठन के बीच समन्वय को लेकर मंगलवार से दो दिनों की बैठक शुरू हुई।
  • मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्री, सांसद और विधायक बैठक में पहुंचे।
  • बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक में अगली कार्ययोजना पर मंथन किया।

CG BJP Meeting News: रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा में आपसी सत्ता-संगठन के बीच समन्वय को लेकर मंगलवार से दो दिनों की बैठक शुरू हुई। सांसद, मंत्रियों, विधायकों और जिला अध्यक्षों को बैठक में बुलाया गया। मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्री बैठक में पहुंचे। रायपुर बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 16 जिलों के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों ने बैठक में अगली कार्ययोजना पर मंथन किया।

भाजपा इसे एक नियमित बैठक बता रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस आपसी सिरफुट्टवल का आरोप लगा रही है। (CG BJP Meeting News) सूत्रों से मिली खबर के मुतबिक इस बैठक में आम कार्यकर्ता की नाराजगी मंडल, जिला संगठन से नजर आई तो जिला संगठन सांसद और विधायकों से नाखुश है। हालांकि भाजपा इन सब बातों पर बोलने की बजाए कांग्रेस में चल रही आपसी खींचतान पर तंज कस रही है।

CG BJP Meeting News: इस बैठक में दरअसल संगठन पार्टी की जमीनी स्थिति को जानना चाहता था इसलिए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और संगठन मंत्री ने विधायकों के साथ एक-एक-कर चर्चा की। सरकार के ढाई सालों के कामकाज से लेकर अफसर-संगठन के बीच तकरार के मुद्दे भी उठे। वहीं कार्यकर्ताओं का स्थानीय विधायक के साथ तालमेल भी चर्चा का विषय रहा। ऐसे में सवाल है कि क्या अफसर सच में संगठन की नहीं सुन रहे और क्या ये बैठक सचमुच भीतरी अनबन को शांत करने के लिए बुलाई गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.