Bilaspur GF-BF Viral video : आधी रात बीच सड़क पर ही शुरू हो गए सोना—बाबू, लोगों ने रिकॉर्ड किया एक्शन फिल्म, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में देर रात सड़क पर युवक-युवती के बीच जमकर हंगामा हुआ। सरेआम थप्पड़ और हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bilaspur GF-BF Viral video : आधी रात बीच सड़क पर ही शुरू हो गए सोना—बाबू, लोगों ने रिकॉर्ड किया एक्शन फिल्म, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Bilaspur GF-BF Viral video/ Image Source: IBC24

Modified Date: December 25, 2025 / 12:24 pm IST
Published Date: December 25, 2025 12:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में देर रात युवक-युवती के बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ।
  • युवती ने सरेआम युवक को थप्पड़ मारे और हाई वोल्टेज ड्रामा किया।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पुलिस मौके पर पहुँची थी।

Bilaspur GF-BF Viral video बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से चौकाने वाला मामला सामने आया है। नशे में धुत युवक और युवती ने देर रात सड़क पर जमकर हंगामा किया। युवती ने युवक को सरेआम लगातार थप्पड़ बरसाए है । युवती और युवक करीब एक घंटे तक बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा करते रहे। यहाँ तक कि युवती ने गाड़ी के सामने कूदकर मरने का भी नाटक किया। घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी, लेकिन फिलहाल उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सरेआम युवक को जड़ा थप्पड़

Bilaspur GF-BF Viral video मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है। युवक और युवती दोनों ही तालापारा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। देर रात दोनों के बीच सड़क पर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सरेआम युवती ने युवक पर थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिया और कार के सामने कूदकर मरने का नाटक भी किया। वहीं युवक लगातार उसे मनाने की कोशिश करता रहा।युवक के साथ मारपीट होते देख मौके पर मौजूद लोगों ने युवती का वीडियो बना लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बीच सड़क विवाद चलता रहा। इस पूरी घटना को देखते हुए सड़क पर जमावड़ा इकट्ठा हो गया। उनके बीच हो रही ड्रामेबाज़ी देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँची और युवक-युवती को अपने साथ ले गई, लेकिन उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.