#IBC24Jansamvad: सरकार के पास 100 करोड़ रुपए प्रस्ताव दिया था क्या हुआ? IBC24 के तीखे सवालों में घिरे महापौर राम शरण यादव
#IBC24Jansamvad: सरकार के पास 100 करोड़ रुपए प्रस्ताव दिया था क्या हुआ? IBC24 के तीखे सवालों में घिरे महापौर राम शरण यादव! Bilaspur Mayor Ramsharan Yadav
रायपुर: Bilaspur Mayor Ramsharan Yadav छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बाकी हैं। चुनाव को लेकर पार्टियों के जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। चुनावी साल में IBC24 एक बार फिर जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर खास कार्यक्रम IBC24 जनसंवाद का आयोजन करने जा रहा है।
Bilaspur Mayor Ramsharan Yadav छत्तीसगढ़ के न्यायधानी कहे जाने बिलासपुर शहर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिध जनता से जुड़े मुद्दों पर सवालों का जवाब देगें और अपनी राय रखेंगे। IBC24 के इस कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। दूसरे सेशन में हमारे साथ नगर सरकार के जनप्रतिनिधि हमारे साथ होंगे। दूसरे सेशन में बिलासपुर शहर के महापौर रामशरण यादव, पूर्व महापौर और भाजपा नेता किशोर राय, सामाजिक कार्यकर्ता ललित मखीजा, कांग्रेस नेता बृजेश साहू शामिल हुए।
इस दौरान IBC24 के Associate Executive Editor बरूण श्रीवास्तव ने महापौर राम शरण यादव से पूछा कि एक साल पहले सरकार के पास 100 करोड़ रुपए प्रस्ताव दिया था क्या हुआ?
इस सवाल के जवाब में महापौर राम शरण यादव ने बताया कि 100 का प्रस्ताव जो दिया था उसका पैसा आ रहा है और शहर में विकास कार्य दिख रहा है। उन्होंने कहा कि ये विकास कार्य स्मार्ट सिटी का है ही नहीं जिसकी मैं बात कर रहा हूं। लेकिन इसी बीच पूर्व महापौर किशोर राय ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए पूछ लिया कि आपके साढ़े 4 साल के कार्यकाल में बिलासपुर के विकास के लिए कितनी राशि आई?
किशोर राय के सवाल के जवाब में राम शरण यादव ने बताया कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में करीब 8 करोड़ रुपए की राशि आई है। लेकिन आपके कार्यकाल में हर महीने ये आता था कि 100 करोड़ दिया 400 करोड़ दिया वो कहां गया? इसके बाद दोनों के बीच जमकर घमासान हुई…आई देखते हैं लाइव वीडियो में….

Facebook


