Bilaspur News: छत से कूदे युवक-युवती, एक की हुई मौत दूसरे की हालत गंभीर, दोनों ने क्यों उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur News: न्यायधानी बिलासपुर में अभिलाषा परिसर स्थित EWS बिल्डिंग से युवक-युवती के कूदने का मामला सामने आया है।

Bilaspur News: छत से कूदे युवक-युवती, एक की हुई मौत दूसरे की हालत गंभीर, दोनों ने क्यों उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur News/ image source: shutterstock

Modified Date: April 22, 2026 / 03:47 pm IST
Published Date: April 22, 2026 3:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर में छत से गिरे युवक-युवती।
  • अभिलाषा परिसर स्थित EWS बिल्डिंग में हुई घटना।
  • घटना में युवक की हुई मौत, युवती की हालत गंभीर।

Bilaspur News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, यहां युवक-युवती छत से गिर गए हैं। इस घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई है और युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Bilaspur News) युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फ़िलहाल युवती का इलाज जारी है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अभिलाषा परिसर स्थित EWS बिल्डिंग का है। यहां युवक-युवती छत से गिर गए। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (Bilaspur News) जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

Bilaspur News: शुरूआती जांच में सामने आया है कि, युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। आशंका जताई जा रही है कि, दोनों ने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। (Bilaspur News) फ़िलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है। पुलिस पता लगा रही है कि, युवक-युवती कौन है और उन्होंने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.