Bilaspur News: छत से कूदे युवक-युवती, एक की हुई मौत दूसरे की हालत गंभीर, दोनों ने क्यों उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस
Bilaspur News: न्यायधानी बिलासपुर में अभिलाषा परिसर स्थित EWS बिल्डिंग से युवक-युवती के कूदने का मामला सामने आया है।
Bilaspur News/ image source: shutterstock
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवक-युवती छत से गिर गए हैं। इस घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई है और युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फ़िलहाल युवती का इलाज जारी है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के अभिलाषा परिसर स्थित EWS बिल्डिंग का है। यहां युवक-युवती छत से गिर गए। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
शुरूआती जांच में सामने आया है कि, युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। आशंका जताई जा रही है कि, दोनों ने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। फ़िलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है। पुलिस पता लगा रही है कि, युवक-युवती कौन है और उन्होंने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- All India Track Maintainers Conference: मोदी सरकार ने 10 सालों में बिछाई 36,000 किलोमीटर नई रेल पटरियां.. अखिल भारतीय ट्रैक मेंटेनर्स सम्मेलन में मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गिनाई उपलब्धियां, सुनें
- Water Crisis in Raipur: भीषण गर्मी के बीच जल संकट से जूझ रहा रायपुर! आधे से ज्यादा वार्ड टैंकर के भरोसे, कई वार्डों में हालात गंभीर
- Tendu Patta Collection Chhattisgarh 2026 : छत्तीसगढ़ के वनवासियों की खुली लॉटरी! ‘हरे सोने’ ने मचाया धमाल, अब खातों में आएंगे सीधे 920 करोड़ रुपये

Facebook


