Today Live Breaking News and Updates 14 March 2026: सीएम साय के करकमलों से गौधाम योजना की शुरुआत, बिलासपुर में पशुपालक सम्मेलन में हुए शामिल
Today Live Breaking News and Updates 14 March 2026: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर में गौधाम योजना शुरू की, किसानों और पशुपालकों के सम्मेलन में शामिल हुए।
Today Live Breaking News and Updates 14 March 2026
Today Live Breaking News and Updates 14 March 2026: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने गौधाम योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर मंच से बटन दबाकर योजना की शुरुआत की गई और प्रदेश के 29 गौधामों को विधिवत रूप से चालू किया गया। इस कार्यक्रम में पशुपालक सम्मेलन का भी आयोजन हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने सीधे मंच से योजना का उद्घाटन किया।
छत्तीसगढ़ क्या है गौधाम योजना?
छत्तीसगढ़ गौधाम योजना राज्य सरकार की एक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में गौवंश का संरक्षण और देखभाल सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत आवारा, बीमार और बूढ़ी गायों को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया जाता है और उनकी उचित देखभाल की जाती है। साथ ही, प्रदेश भर में आधुनिक और व्यवस्थित गौशालाओं का निर्माण कर गौ पालन को प्रोत्साहित किया जाता है।
Today Live Breaking News and Updates 14 March 2026: यह योजना न केवल गायों की सुरक्षा के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। गौशालाओं के माध्यम से किसानों और पशुपालकों को आर्थिक और तकनीकी सहायता दी जाती है, जिससे उनका जीवन स्तर सुधरता है। साथ ही, गाय के उत्पाद जैसे गोबर और गौमूत्र का उपयोग बढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।
Today Live Breaking News and Updates 14 March 2026: बिलासपुर में मुख्यमंत्री Vishnudev Sai लाखासार पहुंचे और वहां गौधाम योजना के तहत प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने मंच से कहा कि लाखासार में भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं, साथ ही काउ केचर, महतारी सदन, एंबुलेंस, मिनी स्टेडियम और गौरवपथ निर्माण की भी योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लगातार चल रही है और इसके तहत घरेलू तथा किसानों के 1,700 करोड़ रुपये बकाया बिलों का 31 जून तक निराकरण किया जाएगा। योजना के अंतर्गत सर्चराज पूरी तरह माफ होगा और मूलधन में 10 प्रतिशत का लाभ भी दिया जाएगा। सरकार कुल 757 करोड़ रुपये के बिल माफ करेगी, जिससे लोगों को बिजली भुगतान में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
CM विष्णुदेव साय पहुंचे लाखासार, गौधाम योजना का करेंगे शुभारंभ https://t.co/qUrnwA2PhO
— IBC24 News (@IBC24News) March 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने स्वदेश वापस भेजे
समुद्र में जीपीएस की गड़बड़ी से युद्ध से जहाजों की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो जाता है
ठाणे में 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसटी जांच समिति अधिकारी गिरफ्तार
यह भी देखें:-
उप्र में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 1483 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी
अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए
बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर में हेलीपैड पर मिसाइल से हमला हुआ: इराकी सुरक्षा अधिकारी

Facebook


