Humanitarian Aid to Iran: ईरान की मदद के लिए आगे आया भारत का ये पक्का दोस्त.. भेजी गई 13 टन मानवीय और चिकित्सा सहायता

Russia Sent Humanitarian Aid to Iran: मध्य-पूर्व तनाव के बीच रूस ने ईरान को 13 टन मानवीय और चिकित्सा सहायता भेजी, पुतिन के आदेश पर राहत।

Humanitarian Aid to Iran: ईरान की मदद के लिए आगे आया भारत का ये पक्का दोस्त.. भेजी गई 13 टन मानवीय और चिकित्सा सहायता

Russia Sent Humanitarian Aid to Iran || Image- Clash Report fILE

Modified Date: March 14, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: March 14, 2026 5:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रूस ने ईरान को भेजी मानवीय सहायता
  • 13 टन दवाएं और मेडिकल सामग्री पहुंची
  • युद्ध के बीच राहत की खबर

Russia Sent Humanitarian Aid to Iran: मॉस्को: ईरान समेत समूचा मध्य एशिया इन दिनों भीषण युद्ध की चपेट में है। इजरायल और अमेरिका संयुक्त रूप से ईरान के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। हालांकि दोनों ही तरफ से जमकर हमले हो रहे है। इस युद्ध से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हो रहा है।

राष्ट्रपति के आदेश पर रवाना हुआ विमान

वही इस युद्ध के बीच ईरान के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल भारत के सबसे बड़े सहयोगी रूस ने ईरान के लिए करीब 13 टन मानवीय और चिकिस्ता सहायता भेजी है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि, मदद सामान लेकर रूस से रवाना हुआ विमान अपने गंतव्य तक पहुँच गया है। बता दें कि, मदद की यह खेप राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद ईरान भेजे गई है। इस मदद में दवाएं, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य चिकित्सा सामग्री शामिल हैं।

ईरान ने के थे मदद की गुहार

Russia Sent Humanitarian Aid to Iran: सुरक्षा की दृष्टि से सहायता सामग्री को इल-76 मालवाहक विमान से अजरबैजान ले जाया गया, फिर अस्तारा सीमा के रास्ते ट्रक द्वारा ईरान पहुंचाया गया। रूसी अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष में अस्पताल और एम्बुलेंस के बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के बाद ईरान ने सहायता का अनुरोध किया था।

उत्तर कोरिया ने जापान पर दागे मिसाइल!

ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब नार्थ कोरिया की ओर से भी बड़ी सैन्य गतिविधि सामने आई है। जानकारी के मुताबिक उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र की दिशा में 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब मध्य-पूर्व में हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं, इसलिए इस मिसाइल परीक्षण ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।

Russia Sent Humanitarian Aid to Iran: बताया जा रहा है कि ये मिसाइलें उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्री इलाके से लॉन्च की गईं और समुद्र की ओर जाकर गिरीं। इस गतिविधि के बाद इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पड़ोसी देशों ने भी तुरंत स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दिया। खास तौर पर सुरक्षा एजेंसियों और सेना को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। इस मिसाइल लॉन्च की पुष्टि दक्षिण कोरिया और जापान ने भी की है। दोनों देशों के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के संकेत मिले हैं और उनके रास्ते पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है और हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव श्रीलंका ने स्वदेश वापस भेजे

समुद्र में जीपीएस की गड़बड़ी से युद्ध से जहाजों की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो जाता है

ठाणे में 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसटी जांच समिति अधिकारी गिरफ्तार

यह भी देखें:-

उप्र में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 1483 स्थानों पर निरीक्षण व छापेमारी

अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी के मामले में 11 भारतीय नागरिकों पर आरोप लगाए गए

बगदाद में अमेरिकी दूतावास परिसर में हेलीपैड पर मिसाइल से हमला हुआ: इराकी सुरक्षा अधिकारी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown