BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

PM Modi Kolkata Rally Speech: ‘निर्मम सरकार की उलटी गिनती शुरू’, ममता को जल्द मिलेगा बंगाल की जनता का जवाब, कोलकाता में पीएम मोदी ने TMC पर जमकर साधा निशाना

PM Modi Kolkata Rally Speech: पीएम मोदी ने आज कोलकाता में विशाल रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा।

PM Modi Kolkata Rally Speech/Image Credit: IBC24.in

PM Modi Kolkata Rally Speech/Image Credit: IBC24.in

karan nepali
Published: 14 Mar 2026 | 5:17 pmModified: 14 Mar 2026 | 5:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. पीएम मोदी ने आज कोलकाता में विशाल रैली को संबोधित किया।
  2. पीएम मोदी ने 18 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है।
  3. पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा।

PM Modi Kolkata Rally Speech: कोलकाता: पीएम मोदी ने आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि, राज्य में भ्रष्टाचार, हिंसा और वर्षों के कुशासन के खिलाफ जनता में गुस्सा बढ़ रहा है और अब बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है।

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, "अब बंगाल का विकास नेक नीयत से होगा, सही नीतियों से होगा, (PM Modi Kolkata Rally Speech) बंगाल में अभी हमारी सरकार नहीं है लेकिन फिर भी केंद्र सरकार के ज़रिए भाजपा बंगाल के विकास में लगी है। अभी हमने 18 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है।"

हालात बदलने का समय आ गया

PM Modi Kolkata Rally Speech:  पीएम मोदी ने आगे कहा कि, "यहां की निर्मम सरकार ने बंगाल के युवाओं को पलायन का अभिशाप दिया है। बंगाल के युवा प्रतिभा में सबसे आगे है, मेहनत में सबसे आगे है, लेकिन आज हालत क्या है? यहां का युवा न डिग्री ले पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल रहा है। पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब TMC, ये लोग एक के बाद एक आते रहे और अपनी जेबें भरते रहे और बंगाल में विकास कार्य ठप रहे। TMC सरकार में नौकरियां खुलेआम बेची जा रही हैं, भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं। अब समय आ गया है कि हालात बदलें। "

"आप सबने देश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता के बारे में सुना है। गरीब परिवारों को पक्का घर मिल रहा है। लेकिन यहां क्या हुआ? योजना का नाम बदल दिया गया, लाभार्थियों की सूची में गड़बड़ की गई और जिन गरीबों को घर मिलना था वे आज भी इंतजार कर रहे हैं। केवल बिजली, पानी, सड़क, घर की बात नहीं है, TMC सरकार अपनी राजनीति की वजह से आयुष्मान योजना को भी लागू नहीं कर रही है।"

बंगाल में अपराधियों को खुली छूट: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे बंगाल ने आज़ादी के बाद विभाजन सहा, विभाजन की आग देखी, मज़हबी दंगे देखे, बाद के दशकों में अस्थिरता देखी, घुसपैठ का दौर देखा, रक्तपात सहा, इन सबकी सबसे बड़ी भुक्तभोगी अगर कोई थी तो बंगाल की माताएं, बहनें, महिलाएं थी। लेफ्ट की सरकार में हत्या, बलात्कार और अपहरण का वह दौर कोई नहीं भूल सकता (PM Modi Kolkata Rally Speech)  इसलिए आप लोग लेफ्ट को हटाकर बड़ी आशा के साथ TMC को लेकर आए। आपने TMC पर भरोसा किया लेकिन TMC ने लेफ्ट के गुंडों, माफियाओं को ही अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। आज बंगाल में अपराधियों को खुली छूट है, आए दिन बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध होते हैं।"

पीएम मोदी ने भाजपा के लिए मांगा मौका

PM Modi Kolkata Rally Speech:  पीएम मोदी ने कहा, "यहां निर्मम सरकार खुलेआम बलात्कारियों को सरंक्षण देती है, अपराधियों को बचाने की कोशिश करती है। संदेशखाली की वह तस्वीरें और TMC का रवैया, आर जी कर अस्पताल की उस बेटी के साथ हुई दरिंदगी बंगाल के लोग भूले नहीं है। TMC कैसे खुलेआम अपराधियों के साथ खड़ी नजर आती थी। इसी मानसिकता का परिणाम है आज महिलाओं के खिलाफ एसिड अटैक जैसे घिनोने अपराध पश्चिम बंगाल में हो रहे हैं। बंगाल को ऐसे हालात मंजूर नहीं है, आप भाजपा को मौका दीजिए, भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित होंगी और अपराधी जेल में होंगे और यह मोदी की गारंटी है।"

घुसपैठियों को दिलवाया जा रहा है कब्जा

PM Modi Kolkata Rally Speech:  पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "TMC मां, माटी, मानुष के नारे पर सत्ता में आई थी। आज वही मां रो रही है, माटी को लूटा जा रहा है और बंगाली मानुष बंगाल छोड़ने पर मजबूर हो रहा है। घुसपैठियों की वजह से आज बंगाल की रोटी, बेटी, माटी पर सबसे बड़ा खतरा आ गया है। बंगाल की माटी पर घुसपैठियों को कब्जा दिलवाया जा रहा है, इसका परिणाम आज सबके सामने है। (PM Modi Kolkata Rally Speech)  बीते दशकों में बंगाल के ज्यादातर इलाकों में डेमोग्राफी बदल गई है, बंगाली हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है। तुष्टीकरण का ऐसा खुला खेल, जब शरणार्थी हिंदुओं को नागरिकता देने की बात होती है तो पूरी TMC उसका विरोध करती है। वे हिंदुओं को अपना वोटबैंक नहीं समझते इसलिए ये लोग SIR का भी विरोध करते हैं ताकि घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हट न जाएं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं TMC को याद दिलाना चाहता हूं कि TMC के गुंडागर्दी के दिन अब खत्म होने जा रहे हैं। TMC सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यहां बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद एक तरफ हम सबका साथ, सबका विकास यह मंत्र लेकर चलेंगे और दूसरी तरफ सबका हिसाब लिया जाएगा।"

TMC को मिलेगा राष्ट्रपति के अपमान का जवाब

PM Modi Kolkata Rally Speech:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अपमान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, "बंगाल की निर्मम सरकार में सबसे ज्यादा प्रताड़ित यहां के दलित, आदिवासी और हमारे गरीब भाई-बहन हैं। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति, आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू बंगाल आई थीं। उन्हें संथाल आदिवासी परंपरा के पावन उत्सव में शामिल होना था लेकिन अहंकार में डूबी इस निर्मम सरकार ने न केवल उस कार्यक्रम का बहिष्कार किया (PM Modi Kolkata Rally Speech)  बल्कि उस कार्यक्रम को बद्इंतजामी के हवाले कर दिया। TMC वालों को याद रखना होगा कि उन्होंने करोड़ो आदिवासियों, महिलाओं का अपमान किया है, उन्होंने देश के सर्वोच्च पद को ठेस पहुंचाई है, उन्होंने भारत के संविधान, बाबासाहब अंबेडकर का अपमान किया है।TMC की निर्मम सरकार को इसका जवाब बंगाल के लोगों से मिलने वाला है।"

इन्हे भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: PM Modi Kolkata Rally Speech

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm